Search

 
 
 

पलामू: गोली लगने से युवक घायल, पिस्टल देने वाले की पुलिस कर रही तलाश

 
Medininagar: चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में नशे कि हालत में अचानक गोली चलने से मेदिनीनगर के माली मोहल्ला निवासी मुन्ना पांडे के बेटे मोंटी पांडे उर्फ भास्कर पांडे को पैर में गोली लग गई. युवक को इलाज के लिए मेदिनीनगर के राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. चैनपुर पुलिस युवक के बयान लेकर हथियार देने वाले युवक की गिरफ्तारी में जुट गई है. पुलिस ने एक देसी कट्टे सहित आठ जिंदा कारतूस भी बरामद कर लिया है. मोंटी नमिता देवी मर्डर केस में जेल भी जा चुका है. सदर एसडीपीओ मणि भूषण प्रसाद ने बताया कि मोंटी ने पुलिस को जानकारी दी कि सोमवार को चौनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर के इलाके में उसे गोली लगी. शराब पीने के बाद नशे में पिस्टल देखने के दौरान अचानक गोली चली और पैर को छेदते हुए निकल गई. घटना के वक्त मोंटी के साथ मौजूद लोगों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है. युवक की हालत खतरे से बाहर है. जख्मी मोंटी के अनुसार नमिता देवी मर्डर केस में दो महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आया है. 7 फरवरी 2024 को सद्दीक चौक के समीप शाहपुर जाने वाली सड़क पर नमिता देवी की गोली मारकर हत्या करने में आरोपी था. मोंटी के अनुसार सोमवार को हाजिरी लगाने के लिए न्यायालय में पहुंचा था. यहां उसकी मुलाकात स्टेशन रोड के नागा पांडेय और बारालोटा के सोनू तिवारी, रिंकू दुबे, पिंकू तिवारी से हुई. नागा भी हाजरी लगाने पहुंचा था. सभी लोगों ने मिलकर शराब पार्टी करने की योजना बनाई. शाहपुर से शराब लेकर कल्याणपुर जाने लगे तो बताया गया कि उसके जान को खतरा है. इसलिए साथ में पिस्टल भी रखा, ताकि सेफ्टी रहे. एक महीने पहले दोस्त बने एकराम कुरैशी से शाहपुर के गढ़वा रोड में जाकर पिस्टल लिया और फिर कल्याणपुर के लिए निकल गया. बताया कि शराब पीने के बाद नशे में पिस्तौल निकाल कर देखने के क्रम में अचानक गोली चल गई और उसके पैर को छेड़ते हुए निकल गई. घटना के बाद उसके साथी इलाज के लिए उसे लेकर डॉ राहुल अग्रवाल के निजी अस्पताल में पहुंचे. इलाज के क्रम में जब इसकी सूचना पुलिस को हुई तो उसके साथी उसे अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए. इधर पुलिस कस्टडी में मोंटी का इलाज किया जा रहा है. थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान एक देसी पिस्टल एवं सात जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. फिलहाल पिस्टल देने वाले को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है. इसे भी पढ़ें – केजरीवाल-संजय">https://lagatar.in/kejriwal-and-sanjay-singh-got-furious-pravesh-verma-is-openly-distributing-money-sarees-glasses-gold-chains-where-is-the-election-commission/">केजरीवाल-संजय

सिंह हुए आगबबूला… प्रवेश वर्मा खुले आम पैसे, साड़ी, चश्मे, सोने की चेन बांट रहे, कहां है चुनाव आयोग?
हर खबर के लिए हमें फॉलो करें Whatsapp Channel: https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q">

style="color: #ff0000;">
https://whatsapp.com/channel/0029VaAT9Km9RZAcTkCtgN3q


Twitter (X): https://x.com/lagatarIN">

style="color: #ff0000;">
https://x.com/lagatarIN


google news: https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3">

style="color: #ff0000;">
https://news.google.com/publications/CAAqBwgKMPXuoAswjfm4Aw?ceid=IN:en&oc=3


Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही