Latehar: बालूमाथ-चंदवा मार्ग पर सुरांगी टोंगरी के पास कार और बाइक की टक्कर में घायल बाइक सवार की रांची रिम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक बालूमाथ थाना क्षेत्र के गेरेंजा ग्राम के हराफु टोला निवासी कामेश्वर उरांव का 23 वर्षीय पुत्र सुधीर उरांव था. वह शनिवार की दोपहर अपने घर से बालूमाथ आ रहा था. इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही कार से उसकी बाइक की टक्कर हो गई. इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर किया गया था. इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक का शव रविवार की शाम उसके घर पहुंचा. शव के पहुंचते ही वहां का माहौल गमगीन हो गया. युवक का विवाह इसी वर्ष जनवरी माह में बालूमाथ थाना क्षेत्र की बनियो में हुआ था. इस घटना के बाद से मृतक की पत्नी और उनके परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है. पूरे क्षेत्र में गम का माहौल देखा जा रहा है. इसे भी पढ़ें - पश्चिम">https://lagatar.in/west-bengal-governor-seeks-appointment-with-amit-shah-says-bengal-is-not-safe-for-women/">पश्चिम
बंगाल के राज्यपाल ने अमित शाह से मिलने का समय मांगा, कहा, बंगाल महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं [wpse_comments_template]
लातेहार: दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
Leave a Comment