Search

 
 
 

मुजफरपुर में गैंगवार में पीट-पीटकर युवक की हत्‍या, सीसीटीवी फुटेज आया सामने

 
Muzaffarpur : मुजफरपुर में गैंगवार में पीट-पीटकर एक युवक की हत्या कर दी गई. अब इस घटना का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है क‍ि राजा ठाकुर नामक युवक पर 7-8  युवकों ने हमला कर दिया और पिस्‍टल, ईंट और लाठी से उसे बेरहमी से पीटा. मामले की सूचना म‍िलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस उसे अस्‍पताल लेकर गई , जहां डॉक्‍टरों ने उसे मृत घोषि‍त कर दिया. [caption id="attachment_443870" align="alignnone" width="600"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/10/33-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> मृतक राजा ठाकुर की फाइल फोटो[/caption] घटना मुजफरपुर के अहियापुर में 6 अक्टूबर की रात 2.55 बजे से लेकर 3:04 बजे की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है क‍ि मृतक राजा ठाकुर घटना के दिन तीन साथ‍ियों के साथ देर रात अपनी चोरी हुई बाइक ढूढ़ रहा था. इसी दौरान दूसरे गैंग के युवकों ने उसकी रेकी की. कुछ देर बाद 7-8  लड़के पहुंचे और राजा ठाकुर व उसके साथि‍यों की प‍िटाई शुरू कर दी. राजा की कमर से प‍िस्‍टल छीनकर उससे भी मारा. उसके साथ राजा को घसीटकर ले गए. सूचना मि‍लने के बाद जबतक अह‍ियारपुर पुलिस पहुंची, तबतक काफी देर हो चुकी थी. अस्‍पताल में डॉक्‍टरों ने मृत घोष‍ित कर दिया. राजा ठाकुर की मां विभा ठाकुर ने 11 नामजद व करीब 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था. पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी कर रही है. इधर जानकारी म‍िली कि‍ राजा ठाकुर हत्‍याकांड में नामजद आरोपी अजय राय को बोचहां पुलिस ने शराब मामले में ग‍िरफ्तार किया है. अब अहियापुर पुलिस उसे रिमांड पर लेगी. बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी है.

शराब कारोबारी अजय को शक था राजा पकड़वाता है उसकी खेप

ग‍िरफ्तार अजय राय शराब कारोबारी बताया जा रहा है. उसे शक था क‍ि राजा ही उसकी खेप पकड़वाता है. इसी रंजिश में उसकी हत्‍या कर दी गई. घटना को मॉब लिचिंग का रूप देने की तैयारी थी, मगर पुलिस के पहुंच जाने से सारा खेल बिगड़ गया.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही