Search

 
 
 

रामगढ़: गिरिडीह से लापता युवक रजरप्पा में मिला, पुलिस ने स्वजनों से मिलाया

 
Ramgarh: पिछले 8 दिनों से घर से लापता मानसिक बीमारी से ग्रसित एक युवक को रजरप्पा थाना पुलिस ने रविवार को परिजनों से मिलवाया. युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी, लेकिन युवक ने जब अपने गांव का नाम बिरनी थाना अंतर्गत जनता जरीडीह बताया तो रजरप्पा थाना पुलिस ने बिरनी थाना पुलिस से संपर्क किया. फिर युवक के परिजनों का पता लगाया और रविवार को युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया. थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय ने बताया कि रजरप्पा थाना के पुलिस पदाधिकारियों ने गश्ती के दौरान दुलमी प्रखंड के ढूठुवा गांव के आसपास एक युवक घूमते हुए देखा. जिससे पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मन्नू कुमार शर्मा निवासी गिरिडीह के बिरनी थाना अंतर्गत जनता जरीडीह बताया. जब मामला कुछ संदिग्ध लगा तो युवक को पुलिस थाने ले आया. पूछताछ की गई तो युवक ने अपने परिवार वालों का पूरा पता बता दिया.

परिजनों ने नेक कार्य के लिए थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय का आभार व्यक्त किया

पुलिस ने उसके घर वालों से संपर्क किया और उन्हें सुपुर्द किया. थाना पुलिस द्वारा संपर्क करने के पश्चात युवक का जीजा बेंगाबाद थाना अंतर्गत बगरा निवासी सुनील कुमार ठाकुर अपने दोस्तों के साथ छोटू ठाकुर, संजय ठाकुर, लक्ष्मण कुमार, मनु कुमार को लेकर रजरप्पा थाना पहुंचा. थाने में देख परिवार वालों की आंखें भर आईं, साथ ही उसने इस नेक कार्य के लिए थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय का आभार व्यक्त किया. दूसरी ओर युवक के जीजा सुनील कुमार ठाकुर ने रजरप्पा थाना में जिमानामा आवेदन देते हुए बताया कि मन्नू का मानसिक स्थिति कमजोर है, वो पिछले 17 अगस्त को घर से लापता हो गया. उसकी बिरनी थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. साथ ही अखबार में विज्ञापन भी छपवाया गया तथा अपने स्तर पर जगह-जगह उसकी तलाश की गई, परंतु वह कही नहीं मिला. अपने लापता साला को रजरप्पा थाने में देख पीड़ित के जीजा की आंखें भर आईं. साथ ही उसने इस नेक कार्य के लिए थाना प्रभारी का आभार व्यक्त किया. इसे भी पढ़ें -सीएम">https://lagatar.in/congress-state-in-charge-mir-met-cm-hemant-discussed-the-political-situation/">सीएम

हेमंत से मिले कांग्रेस प्रदेश प्रभारी मीर, राजनीतिक हालत पर की चर्चा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही