Search

 
 
 

मेदिनीनगर के रेड़मा से लापता युवक का शव जोरकट में मिला, अपहरण कर हत्या की आशंका

मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित समदा आहर के पास से एक युवक के लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है. विनीत तिवारी नामक युवक को अज्ञात लोगों द्वारा उठाए जाने की आशंका जताई जा रही है. घटना शनिवार रात करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है.
 

Medininagar :   पलामू के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोरकट में एक युवक का नग्नावस्था में शव बरामद हुआ है.  युवक की पहचान विनीत तिवारी के रूप में की गयी है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.

 

दरअसल मेदिनीनगर के टाउन थाना क्षेत्र के रेड़मा स्थित समदा आहर के पास से विनीत तिवारी के लापता होने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गयी थी.  विनीत तिवारी को अज्ञात लोगों द्वारा उठाए जाने की आशंका जताई जा रही थी.  घटना शनिवार रात करीब 7.30 बजे की बताई गयी थी.


जानकारी के अनुसार विनीत किसी आवश्यक कार्य से कहीं जा रहा था. इसी दौरान यह घटना घटी. वह घटनास्थल पर ही अपनी कार छोड़कर लापता हो गया. हालांकि यह अपहरण है या कोई अन्य मामला, इस पर अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.


घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी.  घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया.  


इस मामले में डीएसपी राजीव रंजन ने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. उन्होंने कहा कि हर एंगल से जांच की जा रही है और मामले का खुलासा करने का प्रयास किया जा रहा है. हालांकि अब विनीत तिवारी का शव मिल गया है. पुलिस नये सिरे से जांच में जुट गयी है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही