Search

 
 
 

Latehar News: जतरा मेले में युवक की हत्या

Latehar News: लटदाग गांव में गुरुवार को जतरा मेले का आयोजन किया गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के एक युवक से विवाद हो गया. इसी दौरान उसने जंगू के सिर पर लोहे के इंसुलेटर से हमला कर उसकी हत्या दी.
 
शोकाकुल परिवार

Latehar News: जिले के चंदवा थाना क्षेत्र के चेटर पंचायत के लटदाग गांव में गुरुवार शाम जतरा मेले के दौरान हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. मृतक की पहचान रखात गांव निवासी जंगू लोहरा के रूप में हुई है. घटना के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया.

इसे भी पढ़ें: 

https://lagatar.in/sir-in-uttar-pradesh-up-ceo-admits-software-removed-85854-voter-names-without-cause

https://lagatar.in/union-home-secretary-has-offered-an-unconditional-apology-regarding-internet-shutdown

मिली जानकारी के अनुसार लटदाग गांव में गुरुवार को जतरा मेले का आयोजन किया गया था. इसी दौरान किसी बात को लेकर गांव के ही सुकरा भुइयां से विवाद हो गया. देखते ही देखते विवाद ने गंभीर रूप ले लिया. विवाद के दौरान सुकरा ने जंगू के सिर पर लोहे के इंसुलेटर से हमला कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर मनोरंजन प्रसाद सिंह मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है. इस घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक का माहौल है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही