Search

 
 
 

पलामू: खामडीह में धारदार हथियार से युवक की हत्या

 
Medininagar: सतबरवा थाना क्षेत्र के खामडीह गांव पूर्णाडीह टोला के युवक सकिंदर साव 22 वर्ष पिता सुरेश साव की हत्या धारदार हथियार से कर दी गई. घटना सोमवार की रात की है. सूचना पाकर सतबरवा थाना प्रभारी अंचित कुमार पुलिस दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए एमएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया. मृत युवक रांची-मेदिनीनगर मुख्य मार्ग पर खामडीह में पंचर बनाने का काम करता था. युवक का पुराना घर खामडीह में है, जबकि मृतक पूर्णाडीह में नया मकान बना रहा था. सोमवार को दुकान बंद करने के बाद युवक निर्माणाधीन मकान पर रात करीब 11 बजे पहुंचा और बरामदे में खटिया लगा कर सो गया, जहां उसकी हत्या कर दी गई. जानकारी के अनुसार घर पहुंचने से पूर्व उसकी पिता के साथ कहा-सुनी हो गई थी. पिता का किसी दूसरी महिला के साथ संबंध बताया जा रहा है. मृतक की मां रबिंदा देवी ने एफआईआर दर्ज करवाया है, जिसमें हत्या की आशंका अपने पति पर ही जाहिर की है. मृतक के बारे में ग्रामीणों ने बताया कि लड़का बहुत अच्छा व मिलनसार था. अपनी मेहनत की बदौलत वह पक्का का घर बना रहा था, जिसमें सिर्फ प्लास्टर व खिड़की, दरवाजा बाकी है. थाना प्रभारी अंचित कुमार ने बताया कि धारदार हथियार से मार कर हत्या की गई है. मृतक की मां  ने एफआईआर दर्ज करवाया है. जिसमें हत्या की आशंका अपने पति सरेश साव पर जताई है. थानेदार ने बताया कि हर पहलू से इस हत्या की जांच की जा रही है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-burst-such-a-diwali-bomb-that-bjps-gogo-scheme-was-completely-destroyed-congress/">हेमंत

सरकार ने ऐसा दीपावली बम फोड़ा कि भाजपा की गोगो योजना चारों खाने हुई चित्त : कांग्रेस
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही