Search

 
 
 

Bokaro News: ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Bokaro News: पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक से निकले युवक को ट्रैक्टर ने रौंद दिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया.
 
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण

Bokaro News: बोकारो जिला के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. घटना पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट स्थित धोवईया गांव के समीप मुख्य सड़क की है.

 

बुधवार सुबह धोवईया गांव निवासी 23 वर्षीय श्याम लाल हेम्ब्रम अपनी बाइक से कहीं जा रहा था, तभी तेज गति से आ रहा ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दिया. टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

बताया जा रहा है कि मृत युवक शादीशुदा था और उसका एक वर्ष का पुत्र भी है. घटना के बाद गांव में मातम पसर गया. आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने मुआवजे की मांग को लेकर धोवईया-पेक मुख्य सड़क को जाम कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पेक नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही