Search

 
 
 

लोकतंत्र में युवाओं की भागीदारी अहम : मुख्य चुनाव पदाधिकारी

 
धनबाद : लोकतंत्र को मजबूत बनाने में युवा अपनी जिम्मेदारी निभाएं. 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के युवा आगामी पंचायत चुनाव में बढ़चढ़ कर भाग लें और लोकतंत्र  को मजबूत बनाएं. उक्त बातें शुक्रवार को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने पीके रॉय मेमोरियल कॉलेज के डॉ होमी जहांगीर भाभा सभागार में आयोजित वोटर्स फेस्ट कार्यक्रम में कही. उन्होंने कहा चुनाव आयोग ने वोटर हेल्पलाइन एप का निर्माण किया है. अपने मोबाइल पर एप को डाउनलोड कर किसी भी तरह की परेशानी दूर की जा सकती है. इसके लिये किसी कार्यालय या बीएलओ के पास जाने की जरूरत नहीं है. एप के माध्यम से निबंधन के लिए सेल्फ अटेस्टेड एज और एड्रेस प्रूफ के साथ अपना रंगीन फोटो अपलोड करें. एज और एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड भी मान्य है. उपायुक्त सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी संदीप सिंह ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के लिए फर्स्ट टाइम वोटर का रजिस्ट्रेशन सर्वोच्च प्राथमिकता है. इसलिए वोटर हेल्पलाइन एप बहुत उपयोगी है. ज्यादा से ज्यादा वोटर इसे डाउनलोड करें. इसमें निर्वाचन, नया वोटर कार्ड बनाने, मतदाता पर्ची, बूथ की जानकारी, चुनाव से संबंधित सहित अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. निर्भीक होकर अपने मत का प्रयोग करें. इस दौरान सैकड़ों युवाओं ने वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड किया. इससे पहले वीडियो क्लिप दिखाकर एप की जानकारी दी गई. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, उपायुक्त, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर ने पीके रॉय कॉलेज परिसर में पौधरोपण भी किया. मौके पर एडीएम लॉ एंड ऑर्डर डॉ कुमार ताराचंद, एसडीएम प्रेम कुमार तिवारी, पीके रॉय कॉलेज के प्रिंसिपल  बीके सिन्हा, उप निर्वाचन पदाधिकारी मृत्युंजय पांडे, डॉ मंतोष कुमार पाण्डेय, वेब रेडियो की नोडल पदाधिकारी पूजा बोस, असिस्टेंट इंचार्ज कुमार विशाल, डाटा बेस एडमिनिस्ट्रेटर उमा शंकर आदि मौजूद थे. यह भी पढ़ें : झारखंड पंचायत चुनाव में प्रत्याशियों की खर्च सीमा तय [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही