Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी : कुलपति डॉ सेंगर

  • फेयरवेल कार्यक्रम में दैनिक अखबार शुभम संदेश था मीडिया पार्टनर 
Ranchi : झारखंड राय यूनिवर्सिटी में शनिवार को रंगारंग समारोह के बीच विभिन्न विषयों में पढ़ाई पूरी करनेवाले विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. कार्यक्रम का उद्घाटन यूनिवर्सिटी की कुलपति डॉ. सविता सेंगर ने दीप प्रज्वलित कर किया. उन्होंने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय से मिले संस्कार और ज्ञान का उपयोग बेहतर भविष्य के निर्माण और बेहतर समाज के निर्माण में करें. युवा शक्ति भारत की सबसे बड़ी पूंजी है. इसका सदुपयोग आवश्यक है. फेयरवेल कार्यक्रम का मीडिया पार्टनर दैनिक अखबार शुभम संदेश रहा. कार्यक्रम का नाम एडियू रखा गया था. एमसीए, एमबीए, बीबीए, बीसीए, बीटेक, माइनिंग डिप्लोमा, एमएससी एग्रीकल्चर, बीएससी एग्रीकल्चर के विद्यार्थियों को विदाई दी गयी. उन्हें सम्मानित भी किया गया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/16.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />

मेंटर की भूमिका स्वयं ही निभानी है : डॉ. पियूष रंजन

कुलसचिव डॉ. पियूष रंजन ने फेयरवेल कार्यक्रम में उपस्थित छात्रों से कहा कि आपके जीवन की असली यात्रा अब शुरू हो रही है. अब तक आपके जीवन में माता पिता और गुरुजनों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है. अब आपको अपने जीवन के महत्वपूर्ण निर्णय स्वयं लेना होगा. आपके जीवन में मेंटर की भूमिका भी स्वयं ही निभानी है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/15.jpeg"

alt="" width="1600" height="720" />

गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम

इस मौके पर गणेश वंदना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू हुआ. विद्यार्थियों ने डांस, स्टैंडअप कॉमेडी, ग्रुप डांस, सोलो डांस, फोक डांस के साथ ही स्कीट की प्रस्तुति की. कार्यक्रम में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ पीयूष रंजन, डिप्टी रजिस्ट्रार डॉ श्रद्धा प्रसाद, सांस्कृतिक क्लब की कोऑर्डिनेटर प्रो. आराधना शर्मा, प्रो. अमरेंद्र कुमार, प्रो. सुमित किशोर प्रो.अपूर्व भारद्वाज, प्रो. मानुसी रॉय महापात्रो और विश्वविद्यालय के शिक्षक विद्यार्थी शामिल रहे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/162.jpeg"

alt="" width="1600" height="1200" />

इन विद्यार्थियों को दिया गया बेस्ट स्टूडेंट अवार्ड

बीटेक माइनिंग में सुमित सिन्हा, डिप्लोमा माइनिंग में प्रियांशु भगत, बीसीए में सायन मंडल, एमसीए में प्राची कुमारी, बीबीए में जेनिफर कुजूर, बीबीए लॉजिस्टिक में सौरभ सिंह, एमबीए में उपासना पॉल, एमएससी एग्रीकल्चर में सुरोजित, बीएससी एग्रीकल्चर में काव्या हुजूर, डिप्लोमा फार्मेसी में अमर कुमार,एलएलबी में अभिजीत कुमार और बेस्ट लाइब्रेरी यूजर का अवार्ड आंचल सिंह को दिया गया. इसे भी पढ़ें – कैंब्रियन">https://lagatar.in/phloxs-summer-camp-at-cambrian-school-ranchi/">कैंब्रियन

स्कूल रांची में फ्लॉक्सस का समर कैंप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही