Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

युवा राजद के महासचिव ने रेल हादसे पर जताया दुख, जांच की मांग की

Ranchi : ओडिशा के बालासोर हुए ट्रेन हादसे पर युवा राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय महासचिव सह ओडिशा प्रभारी विशु विशाल यादव ने दुख जताया है. उन्होंने कहा कि ओडिशा रेल हादसे की खबर हृदयविदारक है. मृतकों के परिजन को ईश्वर दुख सहने की शक्ति दे. विशु विशाल यादव ने घायल यात्रियों के जल्द ठीक होने की  कामना की. उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि भारत सरकार हाई स्पीड ट्रेन चलाने की सोच रखती है, वहां ऐसा हादसा होना चिंता का विषय है. विशु विशाल यादव ने केंद्र सरकार से रेल हादसे की जांच की मांग की. (पढ़ें, मयंक">https://lagatar.in/know-who-is-mayank-singh-who-extorts-money-from-businessmen-in-the-name-of-aman-sahu/">मयंक

सिंह को लेकर गैंगस्टर अमन साहू ने किया बड़ा खुलासा, जानें कौन-कौन है उसके निशाने पर)

ट्रेन हादसे में  अबतक 338 से अधिक यात्रियों की मौत

गौरतलब है कि ओडिशा के बालासोर में शुक्रवार शाम करीब सात बजे तीन ट्रेनों की आपस में टक्कर हो गयी थी. बालासोर जिले में बहनागा स्टेशन के पास पहले यशवंतपुर से हावड़ा जाने वाली दुरंतो एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकरायी.फिर कोरोमंडल एक्सप्रेस और मालगाड़ी की आपस में टक्कर हो गयी. करीब 19 घंटे से राहत और बचाव कार्य जारी है. मृतकों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है. हादसे में अब तक 338 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है. जबकि 900 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ramgarh-top-ten-students-will-be-honored-in-pratibha-samman-ceremony/">रामगढ़

: प्रतिभा सम्मान समारोह में पांच स्कूलों के टॉप 10 विद्यार्थी होंगे सम्मानित
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही