Search

 
 
 

युवा राजद के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक, 10 मुद्दों पर चर्चा

 
Ranchi :  झारखंड प्रदेश युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार की अध्यक्षता में युवा राजद के प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की गई. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में युवा राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह झारखंड प्रभारी राजीव झा शामिल हुए. बैठक में नव मनोनित प्रदेश पदाधिकारियों, जिला अध्यक्षों एवं महानगर अध्यक्षों को सम्मानित किया गया एवं नियुक्ति पत्र बांटा गया.

बैठक में 10 एजेंडों पर चर्चा की गई

बूथ स्तर तक कमेटी गठन कर संगठन को मजबूत बनाना, दूसरे चरण की सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई, गांव, मोहल्लों, टोलों से लेकर अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति तक दल की विचारधारा को पहुंचाना, सोशल मीडिया के माध्यम से दल के कार्यों एवं विचारधारा का प्रचार-प्रसार करना, बाबा साहेब पर परिचर्चा, बेरोजगारी,  शिक्षा, स्वास्थ्य, महंगाई, गरीबों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना एवं निदान करना और हर घर झंडा और बोर्ड लगाने पर चर्चा की गई. झारखंड प्रभारी राजीव झा ने कहा कि युवा देश की रीढ़ होते हैं. बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमेशा से युवाओं को नेतृत्व देने का काम किया, जिसका परिणाम था कि बिहार विधानसभा चुनाव में सबसे ज्यादा युवा जीतकर आए थे. और आगे आने वाले 2024 की लोकसभा, विधानसभा चुनावों में युवाओं की मुख्य भागीदारी रहेगी. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/jharkhand-ats-arrested-two-notorious-criminals-of-bhola-pandey-gang-involved-in-murder-of-mla-representative/">विधायक

प्रतिनिधि की हत्या में शामिल रहे भोला पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही