Search

 
 
 

मणिपुर की घटना को लेकर युवा राजद ने निकाला विरोध मार्च, किया पुतला दहन

 
Ranchi : मणिपुर की घटना के विरोध में युवा राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष रंजन कुमार के नेतृत्व में अल्बर्ट चौक पर प्रधानमंत्री मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का पुतला दहन किया गया. रंजन ने कहा कि मणिपुर में हजारों लोगों की भीड़ द्वारा दो महिलाओं को नग्न कर परेड कराने की जो तस्वीरें आयी हैं, उसने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. आज पूरा देश आक्रोशित और शर्मिंदा है. उससे भी ज्यादा शर्मनाक है कि पिछले ढाई महीने से मणिपुर जल रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी के द्वारा एक शब्द नहीं बोला गया था. जब शर्मनाक तस्वीरें वायरल हुईं और पूरा देश आक्रोशित हो उठा, सुप्रीम कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर फटकार लगाई, तब प्रधानमंत्री मोदी की मणिपुर पर चुप्पी टूटी. वो भी सिर्फ 36 सेकेंड के लिए.

मणिपुर में लगाएं राष्ट्रपति शासन

रंजन ने प्रधानमंत्री मोदी से मांग की है कि अब मणिपुर के मुख्यमंत्री बिरेन सिंह का पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है. उनका इस्तीफा लेकर राष्ट्रपति शासन लगाया जाए. विश्व गुरु बनने का ढोंग करने वाले प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विश्व के सामने भारत को शर्मसार कर दिया है.

मौके पर मौजूद रहे 

मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय महासचिव विशु विशाल, उपाध्यक्ष जफीर खान, शौकत अंसारी, महासचिव मंतोष यादव, गायत्री देवी, क्षितिज मिश्रा, विजय राम, अनीता यादव, कमलेश यादव, महासचिव डॉ मनोज संतोष राम, अरशद अंसारी, विक्की यादव, अजय यादव, सुबोध पासवान, राजेश यादव, डॉ अविनाश, रवि जायसवाल, रानी कुमारी समेत सैकड़ों के संख्या में नेता कार्यकर्ता शामिल रहे. इसे भी पढ़ें – डबल">https://lagatar.in/mystery-of-double-murder-case-solved-old-couple-was-killed-in-witchcraft-four-accused-arrested/">डबल

मर्डर केस की मिस्ट्री सुलझी, डायन-बिसाही में की गयी थी वृद्ध दंपती की हत्या, चार आरोपी गिरफ्तार
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही