Search

 
 
 

युवक की गोली मार कर हत्या, बाइकसवार अपराधियों ने दिया अंजाम

 
SARAIKELA : बाइकसवार अपराधियों ने बुधवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी. यह घटना जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाईप के पास हुई. जहां बाइक से आये अपराधियों ने सुजय नंदी नामक युवक को गोली मार दी. आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने सुजय नंदी को टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच मामले की छानबीन में जुटी हुई है. इसे भी पढ़ें -DC">https://lagatar.in/dc-makes-blueprint-to-stop-selling-gutkha-in-a-week/10259/">DC

ने एक सप्ताह में गुटखा बिक्री बंद कराने के लिए बनाया ब्लूप्रिंट

युवक के सिर पर लगी गोली

मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह आदित्यपुर थाना क्षेत्र के एस टाईप के पास बाइक से आये दो अपराधियों ने सुजय नंदी को सिर में गोली मार दी. गोली मारकर भाग रहे अपराधियो को स्थानीय लोगों ने घेर कर बंधक बना लिया था. लेकिन अपराधी मौके से फरार होने में सफल रहे. इसे भी पढ़ें -मरीजों">https://lagatar.in/mla-deepika-pandey-angry-after-seeing-the-condition-of-patients-know-what-said/10257/">मरीजों

की हालत देखकर भड़की विधायक दीपिका पांडे, जानें क्या कहा

पहले भी हो चुका था जानलेवा हमला

बताया जा रहा है कि मृतक युवक सुजय पर पहले भी जानलेवा हमला हो चुका था. जिसे काफी मुश्किल से बचाया जा सका था. लेकिन इस बार उसे नहीं बचाया जा सका. वहीं आदित्यपुर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. इसे भी पढ़ें -कथित">https://lagatar.in/alleged-bakoria-encounter-cbi-team-arrives-in-palamu-for-investigation-many-officials-may-be-questioned/10254/">कथित

बकोरिया मुठभेड़: जांच के लिए पलामू पहुंची सीबीआई टीम, कई अधिकारियों से हो सकती है पूछताछ
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही