Search

 
 
 

गुमला में युवक की गोली मारकर हत्या

 
Gumla: युवक की सिर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई है. यह घटना जिले के पूसो थाना क्षेत्र के लरंगो गांव में शनिवार की शाम हुई है. जहां सुरसा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक आफताब अंसारी की गोली मारकर अपराधियों ने हत्या कर दी. मौके पर ही युवक की मौत हो गई. घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है, और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

सिर पर गोली मारकर की गई हत्या

जानकारी के अनुसार चार की संख्या में आए अपराधियों ने सुरसा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय युवक आफताब अंसारी की सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. गोली मारने की घटना के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए आफताब अंसारी को किस वजह से गोली मारी गई है अब तक इसके पीछे का वजह सामने नहीं आ पायी है.पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. https://english.lagatar.in/jmm-said-bjp-sold-tickets-to-ganga-bjp-bid-jmm-has-history-of-buying-and-selling/45125/

https://english.lagatar.in/bishop-found-16-corona-positive-at-westcott-school-teachers-and-staff-among-the-infected/45123/

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही