Search

बोकारो: रेलवे स्टेशन के पास युवक की गोली मारकर हत्या

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी में रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के पास एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
 
Lagatar Breaking

Bokaro: बोकारो स्टील सिटी में रविवार देर शाम रेलवे स्टेशन के टेम्पो स्टैंड के पास एक युवक की सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान सचिन यादव के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार अज्ञात अपराधियों ने अचानक फायरिंग करते हुए युवक पर दो गोलियां दाग दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा. वारदात के बाद हमलावर भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गए.

घटना से स्टेशन परिसर में अफरातफरी मच गई. सूचना मिलते ही जीआरपी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को बोकारो जनरल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है और हत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी है. प्रारंभिक जांच में आपसी रंजिश की आशंका जताई जा रही है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही