Search

 
 
 

गुमला : घाघरा के मसरिया डैम के पास युवक की गोली मारकर हत्या

 

Gumla : घाघरा में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. यह घटना जिले के घाघरा थाना क्षेत्र के जवाहर नवोदय विद्यालय मसरिया डैम के पास बुधवार की सुबह हुई है. जहां अज्ञात अपराधियों के द्वारा एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की सूचना स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस को दी गई. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2021/05/goli-gumla-2-1.jpg"

alt="" class="wp-image-63256"/>

गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग

हत्या की जानकारी लोगों को उस समय हुई जब सुबह मछली पकड़ने के लिए डैम में पहुंचे थे. इसी दौरान डैम से कुछ दूरी पर गोली चलने की आवाज सुनायी दी. लोग उस ओर पहुंचे तो युवक का शव दिखा. इसके बाद लोगो ने ग्रामीणों को इसकी सूचना दी. युवक के सिर में गोली मारी गई है. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों के द्वारा युवक के पर्स को निकालकर डैम की तरफ फेंक दिया गया था. जहां पर एक आधार कार्ड, कुछ पैसे व कुछ कागजात भी बिखरे पड़े मिले. आधार कार्ड में लातेहार जिले के छिपादोहर स्थित हेहेगड़ा निवासी अनुज कुमार यादव का नाम है. माना जा रहा है कि मृतक का ही यह आधार कार्ड है. हालांकि यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है.

 जांच में जुटी पुलिस

युवक के हत्या के पीछे का वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक की हत्या किसने और क्यों की, घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच में जुट गई है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही