Search

 
 
 

युवा जोखिम को ध्यान में रखकर निवेश करें : सीएमए समराज नायर

 
  • गोस्सनर कॉलेज में रोल ऑफ ब्रोकर एंड एक्सचेंज इन द फाइनेंसियल मार्केट पर सेमिनार
  • विद्यार्थी शुरू से ही बचत की आदत डालें
Ranchi : गोस्सनर कॉलेज के आईक्यूएसी व वाणिज्य संकाय और इंटरनेशनल नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया. सेमिनार का विषय था- रोल ऑफ ब्रोकर एंड एक्सचेंज इन द फाइनेंसियल मार्केट (वित्तीय बाजार में विपनियों एवं दलालों की भूमिका) सेमिनार में आगत अतिथियों का स्वागत कॉमर्स विभाग के सहायक प्रोफेसर सह आईक्यूईएसी के समन्वयक डॉ. अजय कुमार ने किया.

विषय प्रवेश वाणिज्य विभागाध्यक्ष सह संकायाध्यक्ष प्रो. श्यामलेश कुमार ने कराया.

सेमिनार के मुख्य वक्ता सीएमए समराज नायर ने अपने संबोधन में स्टॉक एक्सचेंज एवं कमोडिटी एक्सचेंज के बारे में जानकारी दी. साथ ही भावी सौदों में निहित जोखिमों से सुरक्षा पर भी अपने विचार रखे. कहा कि युवा जोखिम को ध्यान में रखकर निवेश करें. विद्यार्थियों से बचत की आदत डालने पर जोर दिया. विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद इंटरनेशनल नवोदय चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईएनसीओसी) के संस्थापक संदीप कुमार ने विविध प्रकार के निवेश विकल्पों के बारे में चर्चा की. साथ ही अपनी पूंजी को एक जगह की अपेक्षा अलग-अलग जगहों पर निवेश कर अधिकतम रिटर्न कैसे पाया जा सकता है, इस पर विस्तार से चर्चा की.

ऑनलाइन निवेश करते हुए सतर्क रहें : हेमंत कौशिक

मौके पर आईएनसीओसी झारखंड के को-हेड हेमंत कौशिक ने कहा कि निवेशक अपने डी मैट अकाउंट से लेन-देन करें, जोखिम का खतरा कम होगा. ऑनलाइन निवेश करते हुए सतर्क रहें, क्योंकि एक्सचेंज (विनिमय) का कारोबार नकद में नहीं होता है. सेमिनार का संचालन सहायक प्राध्यापक डॉ. सुधीर कुमार सिन्हा ने, जबकि धन्यवाद ज्ञापन वाणिज्य संकाय के सहायक प्रो. डॉ. दीपक शर्मा ने किया. मौके पर प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. ईलानी पूर्ति , बर्सर प्रो. प्रवीण सुरीन, डॉ. मो. रेहान, डॉ. नासिर अहमद, प्रो. आकांक्षा तिग्गा, डॉ. अलीशा शमद, प्रो. आदित्य कुमार, प्रो. अजय प्रमाणिक, प्रो. आशीष देमता, डॉ. आरती शर्मा सहित कॉमर्स विभाग के सभी विद्यार्थी व शिक्षक मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : ED">https://lagatar.in/ed-urges-high-court-to-investigate-sc-st-case-filed-by-hemant-soren-by-cbi/">ED

का हाईकोर्ट से आग्रह, हेमंत सोरेन द्वारा दर्ज SC-ST केस की CBI जांच हो
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही