Search

व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर देशहित में सोचें युवा : अजीत डोभाल

Pune : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उन्हें महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मिला. अजीत डोभाल को पारंपरिक पुणेरी पगड़ी, स्मृति चिह्न, चेक, गीता रहस्य की प्रति भेंट की गई.  इस दौरान अजीत डोभाल ने अपने संबोधन में युवाओं को आजादी का सही मतलब समझने की बात कही.
 
  • अजीत डोभाल लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार से हुए सम्मानित

Pune : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को शनिवार को गृह मंत्री अमित शाह ने 'लोकमान्य तिलक राष्ट्रीय पुरस्कार 2026' से सम्मानित किया. यह पुरस्कार उन्हें महाराष्ट्र के पुणे में लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में मिला. अजीत डोभाल को पारंपरिक पुणेरी पगड़ी, स्मृति चिह्न, चेक, गीता रहस्य की प्रति भेंट की गई. इस दौरान अजीत डोभाल ने अपने संबोधन में युवाओं को आजादी का सही मतलब समझने की बात कही. 

युवाओं को बड़ी सीख देते हुए डोभाल ने कहा कि 'आज की पीढ़ी को आजादी का असली अर्थ जानना बेहद जरूरी है. कुछ लोग मान लेते हैं कि आजादी का मतलब मनमर्जी या कुछ भी करना है, जबकि ऐसी सोच बिल्कुल गलत है'. उन्होंने साफ कहा कि जो रास्ता राष्ट्रहित के खिलाफ हो, उस पर कदम भी नहीं बढ़ाना चाहिए. भारत को शक्तिशाली बनाना हम सभी का पहला कर्तव्य है. उन्होंने युवाओं से व्यक्तिगत लाभ से ऊपर उठकर देशहित में सोचने की सलाह दी.

उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री की सराहना की. कहा कि हम बेहद सौभाग्यशाली हैं कि देश को पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह जैसा मजबूत नेतृत्व मिला है. देश हर रोज नई चुनौतियों से निपट रहा है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही