Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खेल के क्षेत्र में भविष्य संवारें युवा : रमेश सोनी

Advertisement
Advertisement
नव चेतना क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट टूर्नामेंट का किया आयोजन Simdega/Kolebira:  कोलेबिरा प्रखंड के एसएस प्लस टू स्टेडियम में नव चेतना क्रिकेट क्लब ने क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया. शनिवार को सेवानिवृत्ति प्रोफेसर बीरेन्द्र प्रसाद, रमेश प्रसाद सोनी, बालमुकुंद प्रसाद और सेवानिवृत शिक्षक दीपनारायण प्रसाद ने संयुक्त रूप क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन किया. इस मौके पर प्रोफेसर रमेश प्रसाद सोनी ने कहा कि युवा देश के भविष्य हैं. सिमडेगा जिला खेल की नर्सरी है और खेल के लिए प्रसिद्ध है. यहां से कई राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पैदा हुए हैं. खेल के क्षेत्र में युवाओं को रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे. क्योकि प्रधानमंत्री मोदी जी ने कहा है खेल को लेकर अब समाज की सोच बदली है. अब माता पिता भी स्पोर्ट्स को लेकर गंभीर हुए हैं. अब देश का मिजाज ऐसा बना है कि जो खेलेगा वही खिलेगा. उन्होंने कहा देश के कोने-कोने में खेल प्रतिभा की खोज हो रही है. आज सिमड़ेगा के कई खिलाड़ियों ने खेल के क्षेत्र में देश का का नाम रोशन किया है. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-dc-held-review-meeting-regarding-lok-sabha-elections/">सिमडेगा

: लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी ने की समीक्षा बैठक
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/03rc_m_113_03022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

पहले मैच में गुमला की टीम जीती

वही उद्घाटन मैच गुमला बनाम डोड़मा के बीच खेला गया. जिसमें गुमला की टीम ने शानदार खेल का परिचय देते हुए 117 रनों से जीत दर्ज की. मौके पर देवाशीष प्रसाद, रूपेश पांडा, प्रतीक कुमार, सुदर्शन कुमार, रितेश कुमार, नीरज सोनी, रोहित कुमार, दीपक कुमार, राहुल कुमार, संरक्षक पुरुषोत्तम सोनी, राजेंद्र कुमार, विवेक कुमार समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें-पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistan-imran-khan-his-wife-bushra-sentenced-to-seven-years-imprisonment-in-non-islamic-marriage-case/">पाकिस्तान

: गैर इस्लामी निकाह मामले में इमरान खान, उनकी पत्नी बुशरा को सात-सात साल की सजा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही