Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिरसा की धरती से हेमंत सरकार के खिलाफ उलगुलान का संकल्प लें युवा : दीपक प्रकाश

Advertisement
Advertisement
  • खूंटी के अड़की में भाजपा युवा मोर्चा के युवा सम्मेलन में गरजे प्रदेश भाजपा अध्यक्ष
Ranchi/ Khunti : खूंटी जिले के अड़की प्रखंड के सिंदरी में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा रविवार को युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने हेमंत सरकार पर हमला बोला. कहा कि यह युवाओं के प्रेरणा स्रोत भगवान बिरसा मुंडा की पावन धरती है. भगवान बिरसा मुंडा ने अपनी युवा अवस्था में अन्याय, अत्याचार और शोषण के खिलाफ उलगुलान का बिगुल फूंका था और अपनी शहादत दी. उन्होंने कहा कि आज झारखंड की युवा शक्ति हेमंत सरकार से सबसे ज्यादा शोषित और पीड़ित है. राज्य सरकार ने युवाओं के सपनों को चकनाचूर कर दिया है. उड़ान के पंख को तोड़ दिए. प्रतिवर्ष पांच लाख लोगों को नौकरी, नहीं तो बेरोजगारी भत्ता का दावा मुंगेरी लाल के हसीन सपने हो गए.

हेमंत सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं

दीपक प्रकाश ने कहा कि हेमंत सरकार से समाज का कोई वर्ग खुश नहीं है. बहन- बेटियां अपनी सुरक्षा की भीख मांग रही है. किसान अपना बकाया मांग रहे हैं. गरीब अपनी पेंशन और सुविधाओं की मांग कर रहे हैं. मरीज इलाज मांग रहा. आदिवासी दलित अपनी जमीन की सुरक्षा मांग रहे. पर यह सरकार केवल झूठे वादे और घोषणाओं से लोगों को बहला रही है. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यों को ही यह सरकार अपनी उपलब्धि बता रही है.

मोदी सरकार बहा रही है विकास की गंगा

दीपक प्रकाश ने कहा कि केंद्र सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने की कोशिश कर रही है. गांव, गरीब की योजनाओं को भ्रष्टाचार मुक्त किया गया. आज डिबिटी के माध्यम से पूरे पैसे लाभुक के खाते में जा रहे हैं. प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उजाला, उज्जवला योजना, जन धन खाते से करोड़ों लोगों तक लाभ पहुंचा है. आयुष्मान भारत योजना गरीबों के इलाज में वरदान साबित हुआ है. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार लोगों के कल्याण में जुटी है और हेमंत सरकार झारखंड के खान खनिज, जमीन जंगल को लूटने में लगी है. उन्होंने युवाओं से 2024 में तीसरी बार मोदी सरकार बनाने के साथ ही हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया. इसे भी पढ़ें – भाजपा">https://lagatar.in/people-have-lost-faith-in-bjp-jmm-alliance-anos/">भाजपा

और झामुमो गठबंधन से जनता का भरोसा टूट चुका है : एनोस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही