Search

 
 
 

अपने अंदर की प्रतिभा को समझें युवा: हफीजुल

 

झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट-2023 का समापन

Ranchi: विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से आयोजित तीन दिवसीय झारखंड इंटेलेक्चुअल समिट 2023 का समापन शुक्रवार को हुआ. युवा शक्ति, युवा संवाद स्वर्णिम भविष्य और मेरे राज्य का प्रवासी झारखंड वासी विषयों पर अतिथियों ने अपने विचर रखे. मंत्री हफीजुल हसन ने विद्याथियों को बेहतर भविष्य बनाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अपने आप को पहचाने की सलाह दी. कहा कि हर किसी में प्रतिभा छिपी हुई है, जिसे अपने अंदर से निकालने की जरूरत है. प्रतिभावान लोगों से ही देश आगे बढ़ता है. कार्यक्रम में शामिल सरला बिरला के एमबीए स्टूडेंट समिट में संवाद को गंभीरता से समझा. इसे पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-trouble-increased-due-to-power-cut-in-the-name-of-puja-maintenance-and-local-fault/">रांची

: पूजा मेंटेनेंस और लोकल फॉल्ट के नाम पर पावर कट से बढ़ी परेशानी
समिट का आयोजक झारखंड इंटेलेक्चुअल फॉरम है. उनके संस्थापक प्रेम कुमार ने बताया कि समिट में विभिन्न क्षेत्रों की विशेषज्ञों को बुलाया गया, जिन्होंने गैर राजनीतिक रूप से झारखंड के विभिन्न विषयों पर अपने विचार रखे हैं. उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म छात्रों एवं युवाओं सहित नागरिकों को संदेश देना है कि 23 वर्षों के पश्चात हमारे झारखंड की आज स्थिति क्या है और उनका भविष्य में क्या संभावना है. कैसा झारखंड हमें चाहिए इन सभी पर विचार विमर्श की गई. उन्होंने बताया कि हमें विकास के संदर्भ में शिकायत करने के बजाय भविष्य की रचनाओं पर ध्यान देने की जरूरत है. सरकार और राजनीति के भरोसे हर चीज को छोड़ देना उचित नहीं है. इस दिशा में हमारी संस्थान काम कर रही है. मौके पर रामकिंकर पांडे, शमशेर राही, ठाकुर मनोज सिंह, मनीष पाठक, सुरेंद्र दास, पवन कुमार ने अपनी भूमिका निभाई. इसे भी पढ़ें- देवघर-गोड्डा">https://lagatar.in/deoghar-godda-emu-begins-operation-mp-nishikant-shows-green-flag/">देवघर-गोड्डा

EMU का परिचालन शुरू, सांसद निशिकांत ने दिखायी हरी झंडी

अतिथियों ने रखे विचार

समिट के पहले दिन रांची विधायक सीपी सिंह तथा जेपीएससी के अध्यक्ष नीलिमा क्रिकेटर ने अपने विचार रखे. दूसरे दिन विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो तथा आईएएस मुकेश कुमार, सरला बिरला कॉलेज के कुलपति गोपाल पाठक ने संबोधन किया तीसरे दिन शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री हफीजुल हसन और आनंद साहू ने अपने विचार रखे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही