Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरोजगारी से जूझ रहे युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, लड़की ने जहर खाकर दी जान

Hazaribagh : हजारीबाग जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक युवक और एक नाबलिग लड़की ने आत्महत्या कर ली. बड़ा बाजार थाना क्षेत्र स्थित मार्खम कॉलेज के पास किराए के मकान में रह रहे युवक ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतक की पहचान केरेडारी थाना क्षेत्र के पेटोखुर्द निवासी दिलीप कुमार के रूप में की गई. इस संबंध में परिजनों ने बताया कि युवक स्नातक पास करने के बाद प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहा था. वह काफी गरीब था और बेरोजगारी से जूझ रहा था. युवक के पास मकान किराए के पैसे भी नहीं थे. उसे परीक्षा की तैयारी करने में काफी परेशानी हो रही थी. उसका छोटा भाई चालक है और पिता भी कुछ करते नहीं हैं. इधर बरकट्ठा स्थित पेसरा की 15 वर्षीया प्रियंका कुमारी ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली. दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-two-smugglers-including-woman-arrested-with-35-kg-ganja/">हजारीबाग

: 35 किलो गांजा के साथ महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही