Search

 
 
 

हजारीबाग: यूथ विंग ने रक्षाबंधन पर बहनों को दी फ्री टोटो सेवा

 
Hazaribagh: हजारीबाग यूथ विंग की ओर से सोमवार को रक्षाबंधन पर शहर की सड़कों पर माता-बहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी निःशुल्क 11 टोटो से सेवा प्रदान की गई. इसकी विधिवत शुरुआत सांसद मनीष जायसवाल की मां विद्या जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर की. इससे पहले विद्या जायसवाल का स्वागत संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन व कार्यक्रम सहसंयोजक अभिषेक पांडे ने किया. इसके बाद सभी के बीच मिठाई का वितरण किया गया. माता-बहनों के साथ ही सांसद मनीष जायसवाल ने भी इस सेवा कार्य की प्रशंसा की. कार्यक्रम के संयोजक के रूप में वीरेंद्र गर्ग उर्फ बिट्टू बिहारी को नियुक्त किया गया था.

निःशुल्क 11 टोटो एक सराहनीय सेवा हैः विद्या जायसवाल

मौके पर विद्या जायसवाल ने कहा कि आज का दिन माताओं और बहनों के लिए एक महत्वपूर्ण दिन का साबित हुआ. निःशुल्क 11 टोटो एक सराहनीय सेवा है. यह रक्षा बंधन पर माता-बहनों के आवागमन को सरल बनाने की एक अच्छी मुहिम है. संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि हम अपनी माताओं और बहनों के आवागमन को सुगम बनाने के लिए निःशुल्क 11 टोटो सेवा प्रदान किए हैं. मौके पर संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन, सचिव संजय कुमार, कार्यक्रम संयोजक अभिषेक पांडे, उपाध्यक्ष विकास केसरी, कोषाध्यक्ष रितेश खंडेलवाल, कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद खण्डेलवाल, गुंजन मद्धेशिया, विकास तिवारी, शम्पा बालाजीतू जैन, अतिशय जैन आदि मौजूद रहे. इसे भी पढ़ें -बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-tribal-girl-kidnapped-and-gang-raped-returned-home-distraught-after-48-hours/">बोकारो

: आदिवासी युवती का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म, 48 घंटे बाद बदहवास लौटी घर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही