Search

 
 
 

Ramgarh News: कोची नदी में तैरता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर - होन्हे रोड पर कोची नदी स्थित पुल के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी.
 
रामगढ़ जिले की खबरें

Ramgarh: रजरप्पा थाना क्षेत्र के चितरपुर - होन्हे रोड पर कोची नदी स्थित पुल के समीप मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला. शव मिलने के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. मृतक की पहचान चितरपुर रहमत नगर निवासी मो शहनवाज आलम उर्फ गुड्डू (39 वर्ष) पिता मो रुस्तम के रूप में हुई. 

Uploaded Image

बताया जाता है कि कोची नदी के पानी में युवक का शव तैरता पड़ा हुआ था. कुछ लोगों की नजर शव पर पड़ी. शव मिलने की सूचना के बाद यहां ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गयी. मौके पर मौजूद चितरपुर पूर्वी मुखिया भानुप्रकाश महतो ने घटना की सूचना रजरप्पा पुलिस को दी. सूचना पाकर रजरप्पा थाना के अवर निरीक्षक मो इकबाल दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की पड़ताल की.

इसे भी पढ़ें: 

जांच के दौरान मृतक के आंख और शरीर में कई जगह गहरी चोट की निशान मिले. जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल रामगढ़ भेज दिया. मौके पर अवर निरीक्षक मो एकबाल से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पुलिस घटना से जुड़े हर बिंदु पर जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की सही जानकारी दी जा सकती है.

 

मृतक के पिता का कहना था कि उनके पुत्र की हत्या हुई है. पुलिस सही ढंग से जांच कर उचित कार्रवाई करने का काम करे. कांग्रेस अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष जोया परवीन व इंटक मजदूर संघ के नेता अनिसुल हक ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि बेहतर ढंग से जांच कर भुक्तभोगी परिवार को न्याय देने का काम करे. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही