Search

 
 
 

Hazaribagh News: क्रिकेट मैदान के पास मिला युवक का शव, आक्रोशित परिजनों ने किया सड़क जाम

हजारीबाग जिले के रोमी पंचायत अंतर्गत छड़वा क्रिकेट मैदान के पास रविवार सुबह इमरान खान उर्फ सोनू का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई.
 

Hazaribagh: हजारीबाग जिले के रोमी पंचायत अंतर्गत छड़वा क्रिकेट मैदान के पास रविवार सुबह इमरान खान उर्फ सोनू का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान फ्रेंड्स कॉलोनी, पेलावल निवासी इमरान खान के रूप में हुई. घटनास्थल से मोबाइल फोन, लॉटरी टिकट, चप्पल, चाबी और एक लाल रंग की ग्लैमर मोटरसाइकिल बरामद हुई है, जिन्हें पुलिस ने जांच के लिए जब्त कर लिया है.

 

घटना से आक्रोशित परिजनों ने इन्द्रपुरी चौक पर शव रखकर जाम लगा दिया और आरोप लगाया कि इमरान की हत्या उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कर शव को वहां फेंका है. उन्होंने आरोपितों की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग की. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है. फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है तथा पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही