Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

रेलवे लाइन से युवक का शव बरामद, पत्नी का आरोप- प्रेमिका और उसके भाईयों ने मारा

Advertisement
Advertisement
Latehar : बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड में सदर थाना क्षेत्र के मननचोटाग रेलवे लाइन के समीप एक युवक का शव मिला. युवक की पहचान मननचोटाग ग्राम के ही रामू उरांव (31) के रूप में की गयी है. मृतक की पत्नी अनीता देवी ने एक लड़की समेत तीन लोगों पर पति की हत्या कर शव छिपाने का आरोप लगाकर सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है. पत्नी ने गांव की ही एक लड़की और उसके भाईयों पर कराया हत्या का मामला दर्ज  उसने बताया है कि उसके पति का गांव के ही एक लड़की के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था. उस लड़की के भाई ने उसके पति को जान से मारने की धमकी पहले कई बार दी थी. गुरुवार की शाम उसके पति घर से बाहर निकले थे. लेकिन जब रात में वह घर नहीं पहुंचे तो उनकी खोजबीन की गयी. लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला. शुक्रवार की सुबह स्थानीय लोगों ने बताया कि उसके पति का शव रेलवे लाइन के समीप पड़ा हुआ है. उसके सिर पर कई जगहों पर धारदार हथियार से मारने के निशान भी मिले हैं. शव मिलने की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. तब तक परिजन शव को अपने घर ले गये थे. इसके बाद पुलिस घर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. अनीता देवी ने प्रेमिका, उसके भाई सुरेश उरांव व सकेंद्र उरांव पर पति की हत्या कर शव छिपाने का एक मामला दर्ज कराया है. पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी अमित कुमार गुप्ता ने बताया कि मृतक की पत्नी के आवेदन पर थाना कांड संख्या 212/22 भादवि की धारा 302, 201/34 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. शीघ्र ही हत्याकांड का उद्भेदन कर आरोपियों को जेल भेज दिया जायेगा. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leaders-allegation-scam-worth-lakhs-in-dmft-schemes-get-the-investigation-done-dc-sir/">झामुमो

नेता का आरोप, डीएमएफटी योजनाओं में लाखों का घोटाला, जांच कराएं डीसी साहब…  
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही