Search

 
 
 

सीतामढ़ी: पेड़ से लटका मिला युवक का शव

 
Sitarmarhi: मेजरगंज में एक युवक का संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटका शव मिला. मामला मेजरगंज थाना क्षेत्र के बसबिट्टा गांव का है. युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिला. खबर फैलने के बाद ग्रामीणों की भीड़ जुट गई. लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी. लोगों का कहना है कि यह टिक टॉक पर वीडियो बनाता है, लेकिन इसका नाम किसी को पता नहीं है. यह भी बताया जा रहा है कि मृत युवक पड़ोसी देश नेपाल के बलरा का रहने वाला है. वहीं ग्रामीणों ने घटना की सूचना मेजरगंज थाना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर मेजरगंज थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंचे. जहां काफी देर ग्रामीणों से पूछताछ करने के बाद शव को पेड़ से नीचे उतारा गया. पुलिस ग्रामीणों के सहयोग से पहचान करने में जुट गई. जो जानकारी सामने आया है उससे पता चलता है कि युवक सोशल मीडिया पर रील्स बनाता था. इसका वीडियो देखने वाले लोगों का कहना है कि फेसबुक और इंस्टा पर अजीबोगरीब नाम से आईडी है. जिसकी वजह से पहचान करने में दिक्कत हो रही है. वहीं पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज कर जांच में जुट गई.
इसे भी पढ़ें - JBKSS">https://lagatar.in/breaking-ranchi-civil-court-refuses-to-grant-bail-to-jbkss-president-jairam-mahto/">JBKSS

अध्यक्ष जयराम महतो को बेल देने से रांची सिविल कोर्ट का इनकार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही