Search

 
 
 

यूट्यूबर अनुराग डोभाल के पोस्ट ने मचाया बवाल,परिवार पर लगाया ‘हत्या की साजिश’ का आरोप

यूट्यूबर अनुराग डोभाल और बिग बॉस 17 फेम का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे यूट्यूबर ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनसे उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं.
 

Lagatar desk : यूट्यूबर अनुराग डोभाल और बिग बॉस 17 फेम का एक सोशल मीडिया पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमे यूट्यूबर ने अपने पोस्ट में कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिनसे उनके फैंस चिंता में पड़ गए हैं.

 

अनुराग ने दावा किया है कि पिछले एक साल से उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ रही है और कुछ लोग उनके खिलाफ गंभीर साजिश रच रहे हैं. उनके इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर हलचल मच गई है और फैंस लगातार उनका हाल जानने की कोशिश कर रहे हैं.

 

Anurag Dobhal Death Threat Claim

पोस्ट में किया मेंटल टॉर्चर का दावा

अनुराग डोभाल ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि पिछले साल से कुछ लोग उन्हें लगातार टॉर्चर कर रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि इस दौरान उन्होंने बहुत कुछ खो दिया है, जिसमें परिवार, पैसे और रिश्ते भी शामिल हैं.पोस्ट में उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने ही लोगों से मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है और वह इस स्थिति से काफी परेशान हैं.

 

 

‘मारने की साजिश’ का भी लगाया आरोप

अपने पोस्ट में अनुराग ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग उनका पीछा कर रहे हैं और उन्हें नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहे हैं. उन्होंने लिखा कि वह काफी समय से इस सबका सामना कर रहे हैं, लेकिन अब वह मानसिक रूप से बहुत थक चुके हैं.हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में किसी व्यक्ति या समूह का नाम नहीं लिया है.

 

फैंस हुए परेशान, सोशल मीडिया पर मिल रहा सपोर्ट

अनुराग के इस पोस्ट के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी चिंतित नजर आ रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई लोग उनके समर्थन में पोस्ट कर रहे हैं और उनसे अपनी स्थिति स्पष्ट करने की अपील कर रहे हैं.

 

कौन हैं अनुराग डोभाल

अनुराग डोभाल एक यूट्यूबर और मोटर व्लॉगर हैं, जिन्हें लोग यूके07 राइडर के नाम से जानते हैं. सोशल मीडिया पर उनकी बड़ी फैन फॉलोइंग है.वह टीवी रियलिटी शो Bigg Boss 17 में भी नजर आ चुके हैं. शो से बाहर आने के बाद वह कई बार अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहे हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही