Search

 
 
 

युवा आजसू का प्रदेश अधिवेशन 7–8 को जमशेदपुर में, सुदेश महतो ने लॉन्च किया ऑनलाइन सदस्यता अभियान

Ranchi : जमशेदपुर में आगामी 7-8 अगस्त के युवा आजसू अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की.
 

Ranchi : जमशेदपुर में आगामी 7-8 अगस्त के युवा आजसू अधिवेशन की तैयारियों को लेकर सोमवार को हरमू स्थित केंद्रीय कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो ने की.


बैठक में सुदेश महतो ने अधिवेशन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि यह आयोजन संगठन को नई ऊर्जा, नया नेतृत्व और नई दिशा देने का कार्य करेगा. उन्होंने कहा कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और सामाजिक उत्तरदायित्व का विकास आजसू की प्राथमिकता है. इस दौरान युवा आजसू के ऑनलाइन सदस्यता एवं पंजीकरण अभियान का भी शुभारंभ किया गया.


उन्होंने बताया कि 7 अगस्त को प्रतिनिधि सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें संगठनात्मक विस्तार, भावी रणनीति और विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी. वहीं, 8 अगस्त को झारखंड आंदोलन के अमर सेनानी शहीद निर्मल महतो के शहादत दिवस पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी. साथ ही संगठन के आगामी कार्यक्रमों और अभियानों की घोषणा भी की जाएगी.


बैठक में प्रचार-प्रसार, पंजीकरण, आवास, भोजन, परिवहन, अनुशासन और कार्यक्रम संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. अधिवेशन में राज्यभर के पंचायत, प्रखंड, जिला, प्रदेश और शहरी निकायों के प्रतिनिधियों के साथ 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के बड़ी संख्या में युवाओं के शामिल होने की संभावना है.


बैठक में पूर्व विधायक एवं केंद्रीय महासचिव डॉ. लंबोदर महतो, केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता संजय महतो, रांची जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला भगत, केंद्रीय सचिव हरीश सिंह, ज्ञान सिन्हा, केंद्रीय मीडिया संयोजक परवाज खान, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक मो. जब्बार, छात्र आजसू के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, प्रताप सिंह, बबलू महतो, हर्ष मेहता सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे.


14वीं JPSC भर्ती घोटाले पर सरकार पर साधा निशाना

मीडिया से बातचीत में सुदेश कुमार महतो ने भर्ती घोटालों को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि इन मामलों ने युवाओं का विश्वास तोड़ा है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार केवल सीआईडी जांच के भरोसे मामले को ठंडे बस्ते में डालना चाहती है. उन्होंने 14वीं जेपीएससी और जेएसएससी भर्ती घोटालों की सीबीआई जांच कराने, जेपीएससी के वर्तमान सदस्यों को हटाने और सेवानिवृत्त न्यायाधीशों और विशेषज्ञों की स्वतंत्र समिति गठित कर पूरी भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की.


उन्होंने कहा कि सरकार यह भी स्पष्ट करे कि भविष्य की नियुक्तियां किस प्रकार पारदर्शी ढंग से होंगी और युवाओं को निष्पक्ष अवसर कैसे मिलेगा. उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी छात्रों और युवाओं के संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ी है और पार्टी का एजेंडा पारदर्शी एवं कदाचार-मुक्त परीक्षाएं, न्यायपूर्ण रोजगार और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार है.


14वीं जेपीएससी एवं जेएसएससी भर्ती घोटालों की अविलंब सीबीआई जांच कराई जाए. जेपीएससी के सभी वर्तमान सदस्यों को हटाकर आयोग का पुनर्गठन किया जाए और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष व्यक्तियों की नियुक्ति की जाए.


जेएसएससी सीजीएल परीक्षा के गिरफ्तार द्वितीय टॉपर अभय तिवारी प्रकरण सहित पूरे भर्ती तंत्र की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जेएसएससी के वर्तमान अध्यक्ष की भूमिका की भी जांच कर उन्हें पद से हटाया जाए.


सरकार सार्वजनिक करे कि अब तक सीआईडी को कितने महत्वपूर्ण मामलों की जांच सौंपी गई, उनमें से कितनों का अंतिम निष्पादन हुआ और कितने मामले अब भी लंबित हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही