Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

आजाद चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाएगी युवा वाहिनी : संतोष तिवारी

Palamu : राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी ने शुक्रवार को देर शाम अपने निजी कोष से रेड़मा चौक पर चंद्रशेखर आजाद चौक का लाइटनुमा होडिंग्स लगाया. इस बाबत युवा वाहिनी के अनुशासन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संतोष तिवारी (पिंकू) ने बताया कि राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी आजाद चौक पर चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा लगाऐगी. आजाद चौक के सौंदर्यीकरण के लिए युवा वाहिनी सदैव तत्पर रहती है. अभी तक बगैर सरकारी मदद के होर्डिंग लगाने का कार्य करती रही है जबकि यह जिम्मेदारी नगर निगम की बनती है. मालूम हो की तीन वर्ष पूर्व नगर निगम ने रेड़मा चौक का चंद्रशेखर आजाद चौक के रुप में नामांकित किया था. लेकिन नगर निगम इस चौक के सुंदरीकरण पर कोई ध्यान नहीं दिया. इसे भी पढ़ें: ईडी">https://lagatar.in/ed-pasted-advertisement-at-pankaj-mishras-close-friend-dahu-yadavs-house-said-if-he-does-not-reach-there-will-be-attachment/">ईडी

ने चिपकाया पंकज मिश्रा के करीबी दाहू यादव के घर पर इश्तेहार, कहा – नहीं पहुंचे तो होगी कुर्की
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/aaa-2-4.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

मौके पर ये रहे मौजूद

राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी पहले भी लाइटनुमा होर्डिंग लगवा चुका है. लेकिन वो अब पुराना हो चुका था. युवा वाहिनी की नयी कमेटी ने तत्काल इस पर पहल करते हुए इसे बनाने का निर्णय लिया और इसे अमलीजामा पहनाते हुए होर्डिंग लगवाया. इस मौके पर युवा वाहिनी के कोर कमेटी सदस्य बिजू बाबा, पूर्व प्रदेश संरक्षक आशीष भारद्वाज, प्रमंडलीय संरक्षक अजय शुक्ला, सतीश तिवारी, प्रमंडलीय प्रभारी पंडित चंदन तिवारी, प्रमंडलीय कोषाध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी, जिला संरक्षक गोल्डी शुक्ला(वार्ड आयुक्त), जिलाध्यक्ष विकास दूबे, जिला उपाध्यक्ष कौशल किशोर शुक्ला, जिला के सह कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश दूबे, विक्कू शुक्ला सहित कई सदस्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें:चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-fraud-calls-are-being-made-continuously-to-the-farmers-to-trap-them-in-the-trap-of-cheating/">चाईबासा

: ठगी की जाल में फंसाने के लिए किसानों को लगातार किए जा रहे फ्रॉड कॉल
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही