Search

 
 
 

Saraikela News: युवक को गोली मारने के आरोपी जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन गिरफ्तार

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया है.
 
अपराध की खबरें

Saraikela: सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में हुई जानलेवा फायरिंग की घटना का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है. पुलिस ने मामले के मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल की गई देसी पिस्टल भी बरामद की गई है. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

Uploaded Image

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि आरोपी ने कपाली ओपी क्षेत्र में शेख नूर मोहम्मद उर्फ बाबू भाई उर्फ काना पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी. गोली उनके पैर को छूते हुए निकल गई, जिससे वह घायल हो गए. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल भेजा गया. जांच के दौरान घटनास्थल से एक जिंदा कारतूस और एक खोखा भी बरामद किया गया था.

 

घटना के बाद आरोपी लगातार अपना ठिकाना बदलकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहा था. इसी दौरान पुलिस को तकनीकी निगरानी और गुप्त सूचना के जरिए जानकारी मिली कि आरोपी देर रात अपने घर कपड़े लेने आ सकता है. सूचना मिलते ही कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने उसके घर के बाहर घेराबंदी कर दी. देर रात जैसे ही आरोपी घर पहुंचा, पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

 

पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार के बारे में जानकारी दी. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने देसी पिस्टल बरामद कर ली. पुलिस के अनुसार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है और वह पहले भी छह मामलों में जेल जा चुका है. पुलिस अब उसके आपराधिक नेटवर्क और इस घटना से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.

 

इस कार्रवाई में कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार, सब इंस्पेक्टर रंजीत कुमार सिंह, सब इंस्पेक्टर हीरालाल मुंडू तथा टाइगर जवान विपुल कुमार तिवारी शामिल रहे.

 

पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने कहा कि कपाली गोलीकांड के मुख्य आरोपी को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया है और घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया गया है. उन्होंने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही