class="size-full wp-image-989743 aligncenter" src="https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/5-27.jpg"
alt="" width="600" height="400" />
रेलगाड़ी खराब, फाउंटेन बंद
वहीं आज पार्क में सन्नाटा पसरा है. बहुत कम लोग यहां आते हैं. फाउंटेन बंद, रेलगाड़ी खराब, झुले भी नहीं हैं. खूबसूरत पौधे तो हैं, देखरेख की कमी की वजह से सूख गये हैं. पार्क में रेलगाड़ी तो है, पर एक जगह खराब खड़ी है. जगह-जगह कबाड़ जमा है. इस तरह पार्क की दशा बिगड़ गई है. पार्क के तैयार हुए तीसरा साल गुजरने वाला है. इतने कम अवधि में ही पार्क देखभाल के आभाव में बदहाल हो गया है.पहले लोगों की भीड़ रहती थी
महज 15 दिनों में नया साल 2025 आ जायेगा. साल 2022 में जब नगर निगम ने इसे सजाकर तैयार किया था, तब राजधानी के आसपास के लोग अपने परिवार के संग पूरे जनवरी व फरवरी माह में घूमने आते थे. लोगों की भीड़ खचाखच भरी रहती थी. लेकिन आज देख-रेख के आभाव में पार्क बदहाल होने की वजह से लोग यहां आना ही नहीं चाहते हैं. यदि नगर निगम इसे फिर से सवांरने का बीड़ा उठाये तो शहवासियों की भीड़ पार्क में एक बार फिर से जुटने लगेगी. इसे भी पढ़ें - रूसी">https://lagatar.in/russian-nuclear-program-chief-igor-kirillov-died-in-an-explosion-ukraines-hand/">रूसीन्यूक्लियर प्रोग्राम के चीफ इगोर किरिलोव की एक धमाके में मौत… यूक्रेन का हाथ! [wpse_comments_template]
Leave a Comment