Kiev : रूस द्वारा यूक्रेन पर रातभर रॉकेट बरसाये जाने की खबर है. इस साल 24 फरवरी को शुरू हुआ युद्ध अब आठवें महीने में पहुंचने वाला है. दोनों देशों की सेनाओं को भारी नुकसान हुआ है. जंग में अरबों डॉलर झोंक दिये गये हैं, पर अभी तक कोई रिजल्ट नहीं निकला है. यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि शनिवार को रूस ने रात भर यूक्रेन पर भारी हमले किये. ऊर्जा के बुनियादी ढांचे पर हमले की खबर के बाद जेलेंस्की ने बयान दिया है. बता दें कि हमले के चलते पूरे देश में बिजली चली गयी थी. इसे भी पढ़ें : IDBI">https://lagatar.in/idbi-banks-profit-jumps-by-46-percent-but-the-central-government-is-ready-to-sell-the-stake/">IDBI
Bank के मुनाफे में 46 फीसदी का उछाल, पर केंद्र सरकार हिस्सेदारी बेचने को तैयार
की न्यूज डायरी।।23 अक्टूबर।।धनतेरस पर बरसा धन।।रिम्स से CCTV फुटेज ले गई ED।।इंजीनियर गैंगरेप मामला:SIT गठित।।डॉक्टर नहीं करेंगे आयुष्मान हड़ताल।।नीतीश को प्रशांत की चुनौती।।न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की शानदार जीत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
Bank के मुनाफे में 46 फीसदी का उछाल, पर केंद्र सरकार हिस्सेदारी बेचने को तैयार
रूस लगातार हमारे देश को आतंकित कर रहा है
वलोडिमिर जेलेंस्की का कहना है कि रूस लगातार हमारे देश को आतंकित कर रहा है. रात में रूस ने 36 रॉकेट हमले किये. हालांकि रॉकेटों में से अधिकांश को मार गिराया गया. यूक्रेन के राष्ट्रपति पद के उप प्रमुख Kyrylo Tymoshenko ने कहा है कि रूसी हमलों के बाद से यूक्रेन में दस लाख से अधिक घरों में बिजली नहीं है. Kyrylo Tymoshenko ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि खमेलनित्स्की क्षेत्र में 672,000, मायकोलाइव क्षेत्र में 188,400, वोलिन क्षेत्र में 102,000, चर्कासी क्षेत्र में 242,000, रिव्ने क्षेत्र में 174,790, किरोवोग्राद क्षेत्र में 61,913 और ओडेसा क्षेत्र में 10,500 घरों की बिजली गुल है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-23-october-including-many-news-and-videos/">सुबहकी न्यूज डायरी।।23 अक्टूबर।।धनतेरस पर बरसा धन।।रिम्स से CCTV फुटेज ले गई ED।।इंजीनियर गैंगरेप मामला:SIT गठित।।डॉक्टर नहीं करेंगे आयुष्मान हड़ताल।।नीतीश को प्रशांत की चुनौती।।न्यूजीलैंड और इंग्लैंड की शानदार जीत।।समेत कई खबरें और वीडियो।।
Leave a Comment