Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिप अध्यक्ष ने भवन और कोल्ड स्टोरेज का किया निरीक्षण, स्थिति देख जतायी नाराजगी

Simdega : कोलेबिरा प्रखंड के लचरागढ़ पंचायत एवं ऐड़ेगा पंचायत में बने भवन एवं कोल्ड स्टोरेज की स्थिति दयनीय है. इसका खुलासा तब हुआ जब जिला परिषद अध्यक्ष रोस प्रतिमा सोरेंग लचरागढ़ एवं एड़ेगा पंचायत में रूर्बन मिशन से बने भवनों, सड़क और कोल्ड स्टोरेज आदि का निरीक्षण करने पहुंची. जिप अध्यक्ष ने पाया कि लगभग सभी भवनों में लगे खिड़की, दरवाजे भी जर्जर अवस्था में है. वहीं 10 लाख 49 हजार से बनाई गई सड़क का हाल भी बेहाल है. जिप अध्यक्ष ने कहा कि भवन, सड़क की दयनीय स्थिति दर्शाती है कि रूर्बन मिशन से बने भवनों और सड़क निर्माण में अनियमितता बरती गई है.

कोल्ड स्टोरेज में रखे ईमली में लगे कीड़े 

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/ईमली.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जिप अध्यक्ष लचरागढ़ एवं ऐडेगा पंचायत में बने कोल्ड स्टोरेज का निरीक्षण करने पहुंची. लचरागढ़ में कोल्ड स्टोरेज को फल एवं साग सब्जी के लिए बनाया गया है, परंतु उक्त स्टोरेज में महिला मंडल के द्वारा ईमली का भंडारण कर दिया गया. उस ईमली में भी कीड़े लग गए. वहीं ऐडे़गा में एक कोल्ड स्टोरेज बंद पाया गया. एक खाली पड़ा है, जिसे महिला मंडल को ईमली प्रोसेसिंग के लिए दिया गया है, जो उपयोग में नहीं है. वहां की सारी मशीनें बेकार पड़ी है. जिप अध्यक्ष ने मामले को लेकर आवाज उठाने की बात कही है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/11rc_m_205_11032023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="720" /> इसे भी पढ़ें : गौरव">https://lagatar.in/moments-of-pride-hazaribaghs-daughter-tavishi-shines-in-lakme-fashion-week/">गौरव

के पल : लैक्मे फैशन वीक में हजारीबाग की बेटी तविशी ने बिखेरा जलवा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही