Balumath : प्रखंड के मकइयाटांड-हेमपुर पथ का निर्माण कार्य 96 लाख 91 हजार की लागत से ग्रामीण कार्य विभाग, कार्य प्रमंडल लातेहार के द्वारा कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत मिलने पर जिप उपाध्यक्ष अनिता देवी हेमपुर ग्राम में निर्माण स्थल पर पहुंचीं. उन्होंने सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों द्वारा मिली शिकायत की सत्यता की जांच की. जांच में उन्होंने आरोप सही पाया. अनीता देवी ने बताया कि बन रही सड़क में आधा से एक इंच की थीकनेश दी जा रही है. इसके अलावा मैटेरियल भी सही नहीं है. सड़क की छरी हाथ से हटाने पर हट जा रहा और पुराने सड़क की मिट्टी दिखायी पड़ रही है. उन्होंने योजना स्थल से ही विभाग के अभियंता को फोन किया और योजना की गुणवत्ता पर सवाल उठाया. उन्होंने इसकी शिकायत डीसी से करने की बात कही. मौके पर ग्रामीण रामकुमार ठाकुर, धनेश्वर ठाकुर, महेश गंझू, मो. फिदाउल व मनोज ठाकुर समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे. इसे भी पढ़ें : BREAKING">https://lagatar.in/the-operator-of-hazaribaghs-famous-ak-international-hotel-demotand-factory-sealed-in-police-custody/">BREAKING
: पुलिस गिरफ्त में हजारीबाग के प्रसिद्ध एके इंटरनेशनल होटल के संचालक, डेमोटांड़ की फैक्ट्री सील [wpse_comments_template]
जिप उपाध्यक्ष ने सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर उठाये सवाल

Leave a Comment