Search

 
 
 

जिप अध्यक्ष ने उप स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण कार्य को देख जतायी नाराजगी

 
Latehar : ज‍िले के डेमू पंचायत के सेमरी ग्राम में उप स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कराया जा रहा है. निर्माण कार्य में व्यापक अनियमितता बरते जाने की लगातार मिल रही शिकायत के बाद बुधवार को जिप अध्यक्ष पूनम देवी ने योजना स्थल कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि जिस बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जा रहा है, वहां पीलर निर्माण में अनियमितता बरती जा रही है. इस पर उन्होंने जाली बिछा कर पीलर खड़ा करने का निर्देश दिया. उन्होंने इस संबंध में भवन निर्माण के कार्यपालक अभियंता से बात की और उन्हें स्पष्ट कहा कि भवन निर्माण में घटिया काम नहीं चलेगा. उन्होंने बताया कि प्राक्कलन के अनुसार काम नहीं किया जा रहा है. योजना स्थल पर किसी अभियंता के नहीं रहने के कारण भवन निर्माण की गुणवत्ता सही नहीं हो पा रही है. योजना स्थल पर मिस्त्री व मजदूरों ने उन्हें बताया कि ठेकेदारों के कहे के अनुसार ही निर्माण के लिए मसाला बनाया जा रहा है. इसे भी पढ़ें: एक">https://lagatar.in/one-crore-prize-patiram-manjhi-8-naxalites-including-3-women-of-misir-besra-squad-surrendered/">एक

करोड़ का इनामी पतिराम मांझी, मिसिर बेसरा दस्ते की 3 महिला समेत 8 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही