Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जिप अध्यक्ष ने की समीक्षा बैठक समेत सिमडेगा की दो खबरें पढ़ें एक साथ

Simdega : बोलवा प्रखंड सभागार में जिला परिषद अध्यक्ष रोज प्रतिमा सोरेंग की अध्यक्षता में बैठक हुई. जिसमें कई विभागों की समीक्षा की गई. साथ ही प्रखंड कार्यालय द्वारा बेहतर काम किये जाने की तारीफ की और कर्मियों को धन्यवाद दिया. बैठक से पहले पुष्प गुच्छ देकर सभी का स्वागत किया गया. बीडीओ उषा मिंज, सीओ बलिराम मांझी, बीसीओ विशेण सिंह रामायण ने बैंक संबंधी, अगलगी, हाथी, जमीन, आपदा संबंधी समस्याओं पर चर्चा की. मुखिया समसेरा सुरजन बड़ाईक ने बताया कि पीएम आवास योजना व 15वें वित्त से होने वाले महत्वपूर्ण योजनाओं का निर्माण कार्य धीमा हो गया है. इसका सबसे बड़ा कारण बालू की कमी है. प्रमुख ने संबंधित समस्याओं के समाधान के संबंध में सीओ से राय ली. पानी की समस्या को दूर करने के लिए खराब चापानलों की मरम्मत करने को कहा गया. इसके लिए  पाईप, वासर, सॉकेट,रड आदि सामग्री उपलब्ध कराने को कहा गया. मुखिया शशि कला ने बोलबा जलापूर्ति योजना से पानी की सप्लाई नहीं होने का मुद्दा उठाया. बैठक में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, 15वें वित्त की योजना, कृषि संबंधित योजना, बाल विकास परियोजना विभाग की योजना, साथ ही समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकार द्वारा प्रायोजित योजना की समीक्षा की गई. टी टांगर पश्चिमी जिला परिषद सदस्य अजय ने कम समय पर अच्छा प्रदर्शन करने पर बोलबा प्रखंड कार्यालय के कर्मी एवं जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया. बोलबा जिला षरिषद द्वारा भी 15वें वित्त की योजना को जल्द पूरा कर रिपोर्ट भेजने की बात रखी, ताकि जल्द पंचायत को पैसा मिले. मौके पर मुखिया विनोद बड़ाईक, स्नेहलता केरकेट्टा, शांति देवी, जेई अनिल, एई राजीव कुमार, मनरेगा बीपीओ कपिल नाग, सुपरवाइजर अनिता बारला, आवास को-ऑर्डिनेटर विवेक के अलावे सभी पंचायत सेवक, जनसेवक मौजूद रहे.

सलगापोंस बाजारटांड में माता मरियम का गोरेटो हुआ स्थापित

माता मरियम की स्तुति से कलीसिया के जीवन में दुखों का होगा नाश : संदेश एक्का बोलबा प्रखंड के सलगापोस बाजारटांड के पास सोमवार को माता मरियम के गोरोटो विधि विधान के साथ स्थापित किया गया. इस मौके पर विशेष मिस्सा पूजा को फादर भूषण बाड़ा व फादर विपीन डुंगडुंग के द्वारा धर्म विधि के साथ संपन्न कराया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड पार्टी के जिला अध्यक्ष मतीयस बागे एवं युवा जिलाध्यक्ष संदेश एक्का शामिल हुए. महिलाओं ने पारंपरिक गीत के साथ माला पहनाकर उनका स्वागत किया. अपने संबोधन में संदेश एक्का ने कहा कि आज बहुत पवित्र दिन है माता मरिया के गोरेटो का हम विधि-विधान के साथ यहां स्थापना कर रहे हैं. इससे इस क्षेत्र में सभी प्रकार के समस्याओं का नाश होगा. [caption id="attachment_652337" align="alignnone" width="1280"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/29rc_m_251_29052023_1.jpg"

alt="" width="1280" height="729" /> संदेश एक्का[/caption] इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/heart-wrenching-incident-again-in-delhi-a-minor-girl-was-first-stabbed-with-a-knife-then-killed-by-being-stoned/">दिल्ली

में फिर दिल दहला देने वाली वारदात, नाबालिग लड़की पर पहले चाकू से वार, फिर पत्थर से कूचकर हत्या
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही