Search

 
 
 

लातेहार में रूमी मार्ट का जिप उपाध्यक्ष ने किया उद्घाटन

 
Latehar: लातेहार जिला के बालूमाथ में जिला परिषद उपाध्यक्ष अनिता देवी ने एनएच 22 स्थित नये प्रतिष्ठान ``रूमी मार्ट का उदघाटन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि अब बालूमाथ की छवि बदल रही है. यह तरक्की के नये रास्ते तलाश रहा है. तरक्की व सुविधाओं के मामले में बालूमाथ की तुलना अन्य शहरों से की जा सकती है. सेवानिवृत शिक्षक शशिभूषण प्रसाद ने कहा कि ऐसे प्रतिष्ठानों के खुलने से लोगों को आराम मिलेगा. मौलाना हसनैन ने सामुहिक दुआ करा कर इस नए प्रतिष्ठान की तरक्की व बरकत के लिए दुआ मांगी. रूमी मार्ट के संचालक मौलाना जियाउल्ला ने बताया कि प्रतिष्ठान में दैनिक व घरेलू जरूरतों के हर उत्पाद उचित मूल्य पर मिलेंगे. मौके पर रूमी मार्ट के निदेशक अनवर हुसैन, प्रसिद्ध फुटबॉलर सुरेश सिंह, मौलाना जसीम, हाजी ज़ैनुल आब्दीन, हाजी शब्बीर, हाज़ी तौकीर अहमद, जुगेश्वर राम, अमित कुमार, मोजम्मिल हुसैन, मो अली, मो मीनू, दुर्गा प्रसाद, पंकज कुमार, हाजी इमरान अली व मो नईम समेत कई लोग मौजूद थे. इसे भी पढ़ेंचाकुलिया">https://lagatar.in/chakulia-dr-goswami-participated-in-harinam-sankirtan/">चाकुलिया

: हरिनाम संकीर्तन में सम्मिलित हुए डाॅ गोस्वामी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही