Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गुवाहाटी में जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता : झारखंड के बालक-बालिकाओं का शानदार प्रदर्शन

जोनल बैंड प्रतियोगिता : पाइप बैंड  में पीएम श्री कस्तूरबा गाँधी बालिका आवासीय विद्यालय पटमदा बनी विजेता एवं ब्रास बैंड में संत जेवियर स्कूल चाईबासा रही उपविजेता  Ranchi :  असम के गुवाहाटी में आयोजित जोनल लेवल बैंड प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय पटमदा पूर्वी सिंहभूम की टीम ने प्रथम स्थान हासिल किया. वहीं ब्रास बैंड बालक वर्ग प्रतियोगिता में संत जेवियर स्कूल लुपुंगुटु, चाईबासा की टीम उपविजेता बनी. विजेता पीएम श्री कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की टीम गणतंत्र दिवस के अवसर पर दिल्ली में होने वाली परेड में शामिल होगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Band.jpg">

class="alignnone size-full wp-image-992141" src="
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/12/Band.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

झारखंड से पाइप बैंड एवं ब्रास बैंड में चार टीमों ने भाग लिया था

झारखंड राज्य से जोनल बैंड प्रतियोगिता में दो वर्गों (पाइप बैंड एवं ब्रास बैंड) में चार टीमों ने भाग लिया था. जिसमें 5 मिनट बालक वर्ग में कैरली स्कूल, धुर्वा (पाइप) एवं बालिका वर्ग में पीएम श्री केपी पत्तामुंडा, पूर्वी सिंहभूम, (ब्रास), बालक वर्ग में संजीवन स्कूल चाईबासा एवं ब्रास बैंड बालिका वर्ग में जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय खूंटी की टीम ने भाग लिया था.

एक माह का बैंड प्रशिक्षण खेल गांव में कराया गया था

इन टीमों को झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद के द्वारा एक माह का बैंड प्रशिक्षण खेल गांव में कराया गया था. जिन में सिख रेजीमेंट एवं पंजाब रेजिमेंट, रामगढ़ के बैंड प्रशिक्षकों ने प्रशिक्षण दिया. जोनल बैंड प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि गुवाहाटी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. नानी गोपाल महानता और समग्र शिक्षा मिशन (असम) के निदेशक डॉ ओम प्रकाश शामिल हुए. जोनल बैंड प्रतियोगिता में झारखंड की जीत पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के मंत्री रामदास सोरेन समेत विभाग के सभी पदाधिकारियों ने बधाई दी.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही