Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

1300 कर्मचारियों को नौकरी से निकालेगी Zoom, कंपनी के शेयर 9.85 फीसदी चढ़े

LagatarDesk : दुनियाभर में मंदी का असर देखने को मिल रहा है. कई कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकाल चुकी है. वहीं कुछ कंपनियां कॉस्ट कम करने के लिए अपने कर्मचारियों की छंटनी का प्लान बना रही है. अब इस लिस्ट में टेक कंपनी जूम (Zoom) का भी नाम जुड़ गया है. जूम ने अपने 1300 कर्मचारियों को निकालने का फैसला किया है. यह छंटनी कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 15 फीसदी है. इसकी जानकारी जूम के सीईओ एरिक युआन ने कंपनी की वेबसाइट पर एक ब्लॉग शेयर कर दी. छंटनी के एलान का असर जूम के शेयरों में देखने को मिल रहा है. कंपनी के शेयरों में 9.85 फीसदी का उछाल नजर आ रहा है. मंगलवार को भी जूम के शेयरों में 8 फीसदी की तेजी आयी थी. (पढ़ें, लालू">https://lagatar.in/lalu-raths-charioteer-vijay-yadav-dies-body-brought-to-party-headquarters/">लालू

रथ के सारथी विजय यादव का निधन, पार्टी मुख्यालय लाया गया पार्थिव शरीर)

कोरोना काल में जूम का इस्तेमाल बढ़ा, लेकिन अब कंपनी मंदी झेल रही

एरिक युआन ने अपने ब्लॉग में लिखा कि कोरोना महामारी के समय जब पूरी दुनिया कैद थी, तब लोगों ने जूम की सर्विस का जमकर इस्तेमाल किया था. 24 महीनों में वर्क फ्रॉम होम के कारण जूम का इस्तेमाल करने वालों की संख्या 3 गुना बढ़ गयी थी. हालांकि हालात सामान्य होने के बाद कंपनी को मंदी का सामना करना पड़ रहा है. वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनियमितता और ग्राहकों के इस पर असर के कारण कंपनी को कड़े कदम उठाने पड़ रहे हैं. बदलती परिस्थितियों के साथ ही हम अपने ग्राहकों को अच्छी सर्विस देने की कोशिश कर रहे हैं. इसे भी पढ़ें : विधायक">https://lagatar.in/mla-cash-scandal-congress-mla-naman-vixal-kongadi-reaches-ed-office-interrogation-begins/">विधायक

कैश कांड: ईडी ऑफिस पहुंचे कांग्रेस विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी,पूछताछ शुरु

वित्तीय वर्ष  2023-24 में युआन अपनी सैलरी में करेंगे 98 फीसदी की कटौती 

बता दें कि जूम जिन कर्मचारियों को निकाल रही है, उन्हें चार महीने की सैलरी और हेल्थ कवरेज देगी. इतना ही नहीं कंपनी के सीईओ एरिक युआन ने भी आने वाले वित्तीय वर्ष 2023-24 में अपनी सैलरी में 98 फीसदी की कटौती करने का फैसला किया है. साथ ही 2023 का कॉरपोरेट बोनस भी ना लेने की बात कही है. इसे भी पढ़ें :स्मृति">https://lagatar.in/bride-to-be-smriti-iranis-darling-will-be-married-in-500-years-old-royal-fort/">स्मृति

ईरानी की लाडली बनने चलीं दुल्हन, 500 साल पुराने शाही किले में होगी शादी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही