Search

 
 
 

धनबाद में 'शांति का जुमा', आशंका हवा, सब खुश

 
Dhanbad:  17 जून को `जुमा` की नमाज शांति से हो गई. जिले से किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. ज्ञात हो कि पुलिस के पास अशांति का इनपुट था. इसलिए पुलिस हाई अलर्ट पर थी. जिले में सभी थाना क्षेत्र की मस्जिदों, चौक-चौराहों, संवेदनशील इलाकों में पुलिस की तैनाती थी. जैप और आईआरबी के पांच सौ जवानों की तैनाती की गई थी. लेकिन, सभी आशंकाएं गलत साबित हुई. वासेपुर, नया बाजार, रेलवे स्टेशन मस्जिद सहित दूसरी मस्जिदों में नमाज के बाद लोग शांति के साथ चले गए. वासेपुर में भी शांति रही. ज्ञात हो कि 10 जून को [जुमा के दिन] रांची में उपद्रवियों ने नमाज के बाद जमकर हंगामा, तोड़- फोड़ की थी. पुलिस पर पत्थरबाजी की गई थी. पुलिस की फायरिंग में दो की मौत हो गई थी. अनेक पुलिसकर्मी जख्मी हुए थे. धनबाद के वासेपुर में बंद रखा गया था. झरिया में पुतला दहन हुआ था. यह हंगामा एक बयान से उपजा था. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-of-youth-against-agneepath-scheme-in-dhanbad-many-trains-canceled/">धनबाद

में अग्निपथ योजना के खिलाफ युवाओं का हंगामा, कई ट्रेनें रद्द [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही