Search

 
 
 

झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को मिली प्रोन्नति

 
Ranchi :  झारखंड कैडर के 10 आईपीएस को प्रोन्नति मिली है.  इसको लेकर गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी किया है. गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, आठ आईपीएस को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड वेतनमान लेवल 12 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोन्नति मिली है. वहीं दो आईपीएस को सीनियर टाइम स्केल के वेतनमाह लेवल 11 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रमोशन मिला है. (पढ़ें, Russia-Ukraine">https://lagatar.in/russia-ukraine-war-vladimir-putin-may-be-forced-to-drop-nuclear-weapons-us-spy-warns/">Russia-Ukraine

War : व्लादिमीर पुतिन परमाणु हथियार गिराने को विवश हो सकते हैं, अमेरिकी जासूस ने चेताया)

आठ आईपीएस को वेतनमान लेवल 12 ऑफ पे मैट्रिक्स में मिली प्रोन्नति 

10 आईपीएस में से आठ आईपीएस को वेतनमान लेवल 12 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोन्नति मिली है. इसमें 2011 बैच के चंदन कुमार झा, अनुरंजन किस्पोट्टा, चंदन कुमार सिन्हा और अंबर लकड़ा शामिल हैं. वहीं 2014 बैच के आशुतोष शेखर, पीयूष पांडे प्रभात कुमार और अमन कुमार का भी नाम शामिल है. इन सभी आईपीएस को प्रोन्नति देते हुए गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा है कि इनको उपलब्ध कराये गये प्रशिक्षण के अगले स्लॉट में इनके द्वारा मिड कैरियर प्रशिक्षण कार्यक्रम फेज 3 पूर्ण कर लिया जाये. इस प्रोन्नति के बाद पदाधिकारी का वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : इंफोसिस">https://lagatar.in/infosys-chairman-mohit-joshi-resigns-will-be-the-new-md-and-ceo-of-tech-mahindra/">इंफोसिस

के प्रेसिडेंट मोहित जोशी का इस्तीफा, होंगे टेक महिंद्रा के नये एमडी और सीईओ

 दो आईपीएस को वेतनमान लेवल 11 ऑफ पे मैट्रिक्स में मिला प्रमोशन

10 आईपीएस में से दो आईपीएस को वेतनमान लेवल 11 ऑफ पे मैट्रिक्स में प्रोन्नति मिली है. इसमें 2013 बैच की प्रियंका मीणा और 2015 बैच के श्रीकांत सुरेशराव खोतरे शामिल हैं. इन दोनों आईपीएस के प्रोन्नति बाद इनका वर्तमान पदस्थापन प्रभावित नहीं होगा. इसे भी पढ़ें : 18वीं">https://lagatar.in/18th-national-youth-athletics-championship-preeti-lakda-of-jharkhand-won-silver/">18वीं

राष्ट्रीय यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप : झारखंड की प्रीति लकड़ा ने जीता रजत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही