Search

2017 बैच के 10 IPS अधिकारियों को मिला जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रमोशन

Ranchi: पुलिस अधिकारियों के बेहतर करियर विकास की दिशा में राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है. गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2017 बैच के 10 आईपीएस अधिकारियों को जूनियर एडमिनिस्ट्रेटिव ग्रेड में प्रोन्नति प्रदान की है.
 
 पे-मैट्रिक्स लेवल-12 का मिलेगा लाभ 

गृह विभाग द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, इन सभी अधिकारियों को अब पे-मैट्रिक्स के लेवल-12 के तहत वेतनमान और अन्य सुविधाएं प्राप्त होंगी. यह प्रोन्नति इन अधिकारियों के अनुभव और उनकी सेवाओं को देखते हुए दी गई है. गृह विभाग ने इस संबंध में विस्तृत आदेश जारी कर दिए हैं, जो तत्काल प्रभाव से लागू माने जाएंगे.

 प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों की सूची 

 कुमार गौरव
 राकेश रंजन
 हरिश बिन जमा
 दीपक शर्मा
 अनिमेष नैथानी
 नाथु सिंह मीणा
 रेशमा रमेशन
 अजय कुमार
 आरिफ एकराम
 कैलाश करमाली

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही