Search

 
 
 

कुलपति दिनेश सिंह पर अब चांसलर पोर्टल खोलने में भेदभाव बरतने का आरोप

Ranchi: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह पर अब चांसलर पोर्टल खोलने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया गया है. साथ ही इससे संबंधित सबूत भी दिये गये हैं. इससे करीब दो हजार छात्रों के एक साल का वक्त बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है.
 

Ranchi: नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति दिनेश सिंह पर अब चांसलर पोर्टल खोलने में भेदभाव बरतने का आरोप लगाया गया है. साथ ही इससे संबंधित सबूत भी दिये गये हैं. इससे करीब दो हजार छात्रों के एक साल का वक्त बर्बाद होने का खतरा पैदा हो गया है. वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर द्वारा राज्यपाल को दिये गये शिकायती पत्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है.


राज्यपाल को दिये गये शिकायती पत्र में कहा गया है कि यूजी शैक्षणिक सत्र 2025-29 में एडमिशन के लिए चांसलर पोर्टल पर आवेदन देने की तिथि 30-9-2025 निर्धारित थी. इंटर के बाद प्रतियोगी परीक्षा में सफलता नहीं मिलने पर छात्रों द्वारा स्नातक पाठ्यक्रम में देर से एडमिशन लिया जाता है. इसके लिए चांसलर पोर्टल खोला जाता है. चांसलर पोर्टल खुलने की प्रत्याशा में कॉलेजों द्वारा छात्रों का ऑफलाइन एडमिशन लिया जाता है. बाद में चांसलर पोर्टल खुलने पर ऑनलाइन एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाती है.

Uploaded Image

                 30-9-2025 के बाद बीएस कालेज द्वारा चांसलर पोर्टल पर आवेदन दियाऔर स्वीकृत हुआ     

राज्यपाल को सौंपे गये शिकायती पत्र में कहा गया है कि ऐसे छात्रों के एडमिशन के लिए नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के 3-11-2025 को एक आदेश जारी कर 4-5 नवंबर 2025 को चांसलर पोर्टल को  खोलने का निर्देश दिया गया. 

Uploaded Image

                        एमके कालेज द्वारा 5-6-2025 को दिया गये आवेदन को स्वीकार किया गया

हालांकि खोले गये पार्टल पर एडमिशन की सुविधा उपलब्ध करायी गयी. इस अवधि में पांकी कॉलेज द्वारा 5-11-2025 और 6-11-2025 को चांसलर पोर्टल पर एडमिशन के लिए आवेदन दिया गया. जिसे स्वीकार किया गया. 
इसके अलावा 30-9-2025 तक के बाद भी बीएस कॉलेज लातेहार को चांसलर पोर्टल पर एडमिशन की सुविधा दी गयी. हालांकि एके सिंह कॉलेज के 30-9-2025 के बाद चांसलर पोर्टल पर आवदेन देने का मौका नहीं दिया गया.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही