Search

बेंगलुरु की सड़कों पर 10 KM की रेस, वर्ल्ड चैंपियन ब्लैंका व्लासिक बनी एंबेसडर

Lagatar Desk: दो बार की ओलंपिक और दो बार की विश्व चैंपियन ब्लैंका व्लासिक को 'वर्ल्ड 10 किलोमीटर बेंगलुरु 2026' के लिए इवेंट एंबेसडर बनाया गया है. बेंगलुरु की सड़कों पर 26 अप्रैल 2026 को आयोजित होने वाली यह एक अंतरराष्ट्रीय सड़क दौड़ है. इस आयोजन का उद्देश्य फिटनेस और स्वास्थ्य को बढ़ावा देना है. 

 

इस सड़क दौड़ में एथलीटों के साथ आम लोग भी हिस्सा लेंगे. यानि इस दौड़ में पुरुष और महिलाएं दोनों हिस्सा लेंगी. दोनों वर्गों के विजेताओं को 26,000 डॉलर का पुरस्कार मिलेगा. वहीं रिकॉर्ड प्रदर्शन करने वालों को बोनस भी मिलेगा. 

 

ब्लैंका व्लासिक के बारे में

ब्लैंका व्लासिक एक टॉप हाई जंपर्स हैं. वह अपने सफल करियर के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई विश्व चैंपियनशिप और वर्ल्ड इंडोर टाइटल भी जीते. व्लासिक ने कहा कि ऐसे इवेंट से जुड़ना जो हजारों लोगों को दौड़ने के जरिए एक साथ लाता है. साथ ही वह प्रेरणा और ऊर्जा भी है. उन्होंने कहा कि दौड़ना एक ऐसा खेल है जो हमें शारीरिक रूप से सक्रिय और मानसिक रूप से मजबूत बनाता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp