Search

भाजपा स्थापना दिवस पर बाबूलाल का कार्यकर्ताओं को संदेश, राष्ट्र सेवा के रास्ते पर बढ़ते रहें

Ranchi: भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने अपने आवास पर पार्टी का ध्वज फहराया. इस दौरान उन्होंने संगठन के विचारों, राष्ट्र प्रथम की भावना और कार्यकर्ताओं के योगदान को याद किया. इस मौके पर बाबूलाल ने प्रदेश कार्यालय में प्रदेश  कार्यकर्ताओं को बधाई दी और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया.

 

मरांडी ने कहा कि यह दिन पार्टी के सिद्धांतों और समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रयासों को सम्मान देने का अवसर है. उन्होंने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के विचार, अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि इन्हीं आदर्शों पर चलकर पार्टी आगे बढ़ रही है.

 

उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण के कार्य में पूरी निष्ठा के साथ जुटे रहें और संगठन को और मजबूत करें. मरांडी ने कहा कि सभी को मिलकर देश को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि भाजपा आज जिस मजबूत स्थिति में खड़ी है, उसकी नींव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवाद के विचारों पर आधारित है.

 

मरांडी ने कहा कि पार्टी का विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनना कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है. उन्होंने जमीनी स्तर पर काम करने वाले कार्यकर्ताओं की भूमिका को अहम बताते हुए कहा कि उनकी लगन, अनुशासन और समर्पण ने ही इस मुकाम तक पहुंचाया है. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार की नीतियों में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं को प्राथमिकता दी जा रही है.

Uploaded Image

भाजपा के 47वें स्थापना दिवस पर बाबूलाल मरांडी अपने आवास पर पार्टी ध्वज फहराये हुए

 

इस अवसर पर उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे विकसित भारत के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए पूरी निष्ठा के साथ काम करें. उन्होंने कहा कि राष्ट्र सेवा के रास्ते पर लगातार आगे बढ़ते रहना ही पार्टी की पहचान है.

 

मरांडी ने यह भी कहा कि देश को मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनाने के लिए हर स्तर पर सकारात्मक प्रयास जरूरी हैं. उन्होंने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि वे इसी भावना के साथ आगे भी संगठन को मजबूती देने में जुटे रहें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp