Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड : मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के लिए भौतिक सत्यापन शुरू

Ranchi :  पंचायती राज विभाग ने मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना के तहत चुने गये पंचायतों का भौतिक सत्यापन शुरू कर दिया है. आठ अप्रैल तक निरीक्षण के काम को अंतिम रूप दिया जाना है. भौतिक सत्यापन के लिए गठित समिति द्वारा की गयी अनुशंसा के आलोक में पंचायतों को पुरस्कृत किया जायेगा. 

 

इस योजना के तहत तीन तरह के पंचायतों का चुनाव किया जाता है. इसमें उत्कृष्ट पंचायत, स्वच्छ पंचायत और स्वस्थ पंचायत शामिल हैं. उत्कृष्ट पंचायत को रैंक के हिसाब से चार से 20 लाख रुपये का पुरस्कार देने का प्रावधान है.  योजना का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्वशासन को प्रोत्साहित कर विकास के लक्ष्य को हासिल करना है. 

 

राज्य स्तरीय समिति द्वारा पंचायत समिति और जिला परिषदों के कार्यों को शत प्रतिशत भौतिक सत्यापन किया जायेगा. जिला स्तर पर की गयी अनुशंसाओं की जांच राज्य स्तरीय समिति द्वारा ग्राम सभाओं में से 10 प्रतिशत का रैंडम भौतिक मूल्यांकन किया जायेगा.

 

पंचायती राज विभाग ने सत्यापन के लिए मानकों का निर्धारण किया है. इसमें यह देखा जायेगा कि ग्रामसभा की बैठकों निर्धारित समय पर होती हैं या नहीं. ODF और ठोस कचरा प्रबंधन के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र में बच्चों के टीकाकरण, कुपोषण, महिलाओं की भागीदारी सहित अन्य बिंदुओँ के आधार पर पंचायतों का रैंकिंग निर्धारित किया जायेगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही