Search

 
 
 

कोडरमा : बोरे में मिला गर्भवती महिला का शव, पति फरार, अवैध संबंध के शक में हत्या की आशंका

जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का शव तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान से करीब दो किलोमीटर दूर बंद बोरे से बरामद किया गया है.
 

Koderma :   जिले के तिलैया थाना क्षेत्र से एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. महिला का शव तिलैया बस्ती वार्ड नंबर-2 स्थित एक किराए के मकान से करीब दो किलोमीटर दूर बंद बोरे से बरामद किया गया है. 

 

 

महिला की पहचान गिरिडीह जिले के राजधनवार निवासी प्रीति कुमारी (25 वर्षीय) के रूप में हुई है और वह चार महीने की गर्भवती बताई जा रही है. घटना के बाद से आरोपी पति फरार है. पुलिस फरार पति की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. 

 

जानकारी के अनुसार, प्रीति की शादी करीब तीन वर्ष पहले पवन स्वर्णकार से हुई थी, जो पेशे से टोटो चालक बताया जाता है. दोनों तिलैया क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहे थे और कुछ दिन पहले ही अपनी तीन वर्षीय बच्ची के साथ यहां लौटे थे.

 

बताया जा रहा है कि शनिवार को आरोपी पति ने अपने ससुराल फोन कर पत्नी की मौत की जानकारी दी थी. उसने दावा किया कि विवाद के दौरान पत्नी को मसाला पीसने वाले सिलबट्टे पर पटक देने से उसकी मौत हो गई. इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह फरार हो गया. 

 

परिजनों का कहना है कि प्रीति के किसी युवक से कथित संबंध को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था. आरोप लगाया कि इसी को लेकर हत्या की गई होगी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही