Ranchi News: सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल) ने 10 खनन अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया है. फेरबदल के तहत महाप्रबंधक (खनन) सुधीर कुमार सिन्हा को मगध ओसी से बी एंड के एरिया भेजा गया है.
मुख्य प्रबंधक स्तर के नवनीत कुमार सिंह, जितेन्द्र कुमार, संजीव कुमार, विद्या भूषण चौबे और राकेश कुमार को विभिन्न क्षेत्रों और परियोजनाओं में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. वरिष्ठ प्रबंधक मनोज कुमार सिंह और उप प्रबंधक स्तर के तीन अन्य अधिकारियों (दो राकेश कुमार और एक दीपक कुमार उरांव) का भी तबादला किया गया है.
इसे भी पढ़ें -
आदेश के अनुसार, सभी स्थानांतरित अधिकारियों को वर्तमान पदस्थापना से विरमित होने के बाद अपने संबंधित क्षेत्रीय महाप्रबंधक या विभागाध्यक्ष को रिपोर्ट करना होगा. इसके साथ ही, नई जगह पर कार्यभार ग्रहण करने के 15 दिनों के भीतर पीआरआईडीई (PRIDE) या गोल सेटिंग भरना संबंधित अधिकारी की व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

